वायरल वीडियो: मंदिर में हाथी की मूर्ति के पैरों के बीच फंसी महिला

वायरल वीडियो: मंदिर में हाथी की मूर्ति के पैरों के बीच फंसी महिला

डिजिटल डेस्क,गुजरात। भगवान के प्रति आस्था के नाम पर कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कभी-कभी उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। गुजरात के एक मंदिर में ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ। जो वहां स्थित हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलने के चक्कर में बुरी तरह फंस गई। 

मंदिर की मान्यता के मुताबिक जो भी भक्त मंदिर में बनी हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी के चलते यह महिला भी हाथी के नीचे से निकलने लगती है और बीच में अपनी फोटो भी निकलवाती है, लेकिन जैसे ही वह एक तरफ से दूसरी तरफ निकलने लगती है, बीच में ही फंसी रह जाती है। इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 

महिला को बाहर निकलने के लिए आस-पास की महिलाओं ने काफी देर तक प्रयास किया। जिसके बाद काफी जद्दोजहद करने पर हाथी के पैरों में फंसी हुई महिला को बाहर निकाल लिया गया। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   24 Jun 2019 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story