अनुष्का का 'बैग' उठाकर होटल पहुंचे कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli and Anushka Sharma take off to South Africa Video viral
अनुष्का का 'बैग' उठाकर होटल पहुंचे कोहली, वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का का 'बैग' उठाकर होटल पहुंचे कोहली, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, केपटाउन। इंडियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका टूर के लिए केपटाउन पहुंच चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ टीम से बाहर रहे कैप्टन विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। टीम इंडिया गुरुवार शाम ही साउथ अफ्रीका पहुंची है। इस बार टीम इंडिया के साथ एक नया मेहमान भी था और वो थी अनुष्का शर्मा। विराट के साथ इसी महीने शादी के बाद दोनों साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं। वैसे तो अनुष्का कई बार मैच देखने के लिए जाती रहती हैं, लेकिन शादी के बाद ये पहला मौका है जब विराट-अनुष्का साथ में किसी क्रिकेट टूर पर गए हैं। साउथ अफ्रीका पहुंचे विराट-अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट अनुष्का का बैग लेकर होटल के अंदर जाते दिख रहे हैं।

दरअसल, विराट कोहली के साथ टीम इंडिया गुरुवार को साउथ अफ्रीका के केपटाउन पहुंची। यहां पहुंचते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी होटल के अंदर एंटर कर रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया। इस वीडियो में विराट कोहली, अनुष्का के बैग्स उठाकर होटल जा रहे हैं। इस वीडियो में विराट के हाथ में बहुत सारा सामान था, जबकि अनुष्का के पास सिर्फ हैंडबैग ही था।

 

 


यहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक आम कपल की तरह ही नजर आए। यहां विराट का वही अंदाज दिखा, जो एक आम पति का होता है। यानी कि हर काम में अपनी पत्नी की मदद करना। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और विराट की तारीफ भी हो रही है। विराट के अलावा शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा और उमेश यादव भी अपनी वाइफ के साथ यहां पहुंचे हैं।

जनवरी में ही लौट आएंगी अनुष्का

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका टूर 24 फरवरी को खत्म होगा, लेकिन अनुष्का शर्मा यहां इतने दिन नहीं रुकेंगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे और उसके बाद जनवरी के पहले हफ्ते में ही अनुष्का वापस मुंबई लौट आएंगी। मुंबई आकर अनुष्का शर्मा आनंद राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर "अनाम" फिल्म की शूटिंग करेंगी। इसके बाद फरवरी में अनुष्का वरुण धवन के साथ फिल्म "सुई धागा" की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही साथ अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म "परी" का प्रमोशन भी करेंगी। अनुष्का शर्मा स्टारर ये हॉरर फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी

टीम इंडिया : विराट कोहली (कैप्टन), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह।

Created On :   29 Dec 2017 7:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story