...तो क्या अनुष्का से शादी के लिए ली है विराट ने छुट्टी? 

Virat Kohli and Anushka Sharma to tie knot in December
...तो क्या अनुष्का से शादी के लिए ली है विराट ने छुट्टी? 
...तो क्या अनुष्का से शादी के लिए ली है विराट ने छुट्टी? 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टीम की कमान "हिटमैन" रोहित शर्मा को दी गई है। सोमवार को इंडियन क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का ऐलान करते हुए इस बात की जानकारी दी। विराट कोहली 6 दिसंबर को दिल्ली टेस्ट के खत्म होने के बाद से कुछ समय के लिए टीम इंडिया में नहीं रहेंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कोहली टी-20 सीरीज में रहेंगे या नहीं? जैसे ही विराट की छुट्टी की बात सामने आई, वैसे ही एक बार फिर से उनकी "लवलाइफ" की चर्चाएं शुरू हो गई। मीडिया में अब फिर से ये बातें चलने लगी हैं कि विराट ने छुट्टी इसलिए ली है, ताकि वो अपने "प्यार" अनुष्का से शादी कर सकें। हालांकि विराट ने इन छुट्टियों के पीछे थकान को वजह बताई है। 

 

अनुष्का से शादी करेंगे विराट !

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से इसलिए खेलने से मना कर दिया है, क्योंकि वो साउथ अफ्रीका टूर से पहले कुछ दिन के लिए रेस्ट चाहते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अब ये चर्चा शुरू हो गई है कि दिसंबर में विराट अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले विराट-अनुष्का का "शादी के 7 वचन लेने वाला" एक कमर्शियल एड भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही फैंस दोनों की शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि दिसंबर में अनुष्का भी कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। इससे इस बात को और हवा मिल गई है। 

इस साल टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया एक के बाद एक सीरीज खेले जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल चुकी है। फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका के साथ सीरीज खेल रही है और इसके बाद जनवरी में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका टूर पर भी जाना है। इस वजह से भी विराट ने BCCI से छुट्टी की मांग की है। 

इस साल विराट कोहली 45 इंटरनेशल मैच खेल चुके हैं। साथ ही 10 IPL मैचों में उन्होंने खेला है। अगर देखा जाए तो विराट कोहली का ये पूरा साल क्रिकेट मैच खेलते ही निकल गया। जो कि किसी भी इंडियन प्लेयर के मुकाबले सबसे ज्यादा है। इस दौरान विराट सिर्फ एक ही मैच से बाहर रहे हैं, वो भी कंधे में चोट की वजह से। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में फील्डिंग के दौरान विराट को कंधे में चोट लग गई थी, जिस वजह से कोहली धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। 

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली को रेस्ट दिया गया है। इससे पहले कोहली को जून-2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। यानी कि टीम इंडिया के कैप्टन लगभग 17 महीने बाद किसी वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। 

 

हाल ही में लिए हैं शादी के "7 वचन"

हाल ही में विराट-अनुष्का के बीच शूट किया गया एक कमर्शियल का वीडियो वायरल हुआ था। इस कमर्शियल एड में विराट-अनुष्का ने शादी के "7 वचन" लिए थे। इस कमर्शियल को मान्यवर ब्रांड ने बनाया था और इस वीडियो में इस "पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल" के बीच काफी बॉन्डिंग दिख रही थी। इस वीडियो में कोहली ने अनुष्का से कहा था, कि वो महिने के 15 दिन खाना बनाएंगे, जबकि अनुष्का ने भी कहा था कि वो जैसा खाना बनाएंगे, वैसा खा लेंगी। ये वीडियो रोमांटिक होने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी था। इस वीडियो के लास्ट में कोहली अनुष्का से हमेशा ख्याल रखने की बात कह रहे थे, जिसके बाद अनुष्का काफी इमोशनल हो जाती हैं और बाद में वो भी विराट का हमेशा ख्याल रखने की बात कहती हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया। इस वीडियो के आने के बाद से ही फैंस दोनों की शादी का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दिसंबर महिने में इनकी शादी की खबरें आना, फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं।

Created On :   28 Nov 2017 4:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story