वर्ल्ड फेम टॉप-100 की लिस्ट में विराट-धोनी का जलवा, टॉप-20 में बनाई जगह

Virat Kohli and MS Dhoni In Top 20 Of World Fame List
वर्ल्ड फेम टॉप-100 की लिस्ट में विराट-धोनी का जलवा, टॉप-20 में बनाई जगह
वर्ल्ड फेम टॉप-100 की लिस्ट में विराट-धोनी का जलवा, टॉप-20 में बनाई जगह
हाईलाइट
  • टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।
  • कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं तो वहीं धोनी 20वें पायदान पर हैं।
  • लिस्ट में कुल 9 भारतीय क्रिकेटरों के नाम हैं
  • इसके अलावा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। ईएसपीएन वर्ल्ड फेम टॉप-100 की लिस्ट में विराट और धोनी में ये मुकाम हासिल किया है। लिस्ट में कुल 9 भारतीय क्रिकेटरों के नाम हैं, इसके अलावा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विराट, धोनी और साइना के साथ ही इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के नाम हैं। 

 

MS Dhoni, dhoni's first crush, dhoni lovelife, dhoni gf, dhoni wife, dhoni reveals his first crush, IPL 2018, CSK v RCB, indian express, indian express news

 

 

टॉप-20 में कोहली-धोनी 

 

लिस्ट में कोहली और धोनी दुनिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-20 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं तो वहीं धोनी 20वें पायदान पर हैं। कोहली ने 11वां स्थान हासिल करते हुए अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं धोनी ने रूस की मारिया शारापोवा जैसी दिग्गज खिलाड़ी से आगे निकल गए हैं। 

 

Image result for saina-sania

 

लिस्ट में साइना-सानिया भी


ईएसपीएन वर्ल्ड फेम टॉप-100 की इस लिस्ट में कोहली और धोनी के अलावा 7 अन्य भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं। इनमें रोहित शर्मा रोहित शर्मा (30वें), सुरेश रैना (41), युवराज सिंह (57), रविचंद्रन अश्विन (71), हरभजन सिंह (80), गौतम गंभीर (83) और शिखर धवन (94) नंबर हैं।  क्रिकेटरों के अलावा भारत की दो महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा का नाम भी इस लिस्ट में है। साइना जहां लिस्ट में 50वें नंबर पर हैं तो वहीं सानिया 100वें नंबर पर हैं।

 

Image result for cristiano ronaldo

 

टॉप पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

 

दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की इस सूची को तीन पैमानों को ध्यान में रखते तैयार किया गया है। सबसे पहला पैमाना खिलाड़ियों का गूगल ट्रैंड स्कोर है, दूसरा सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स और तीसरा विज्ञापन के तहत होने वाली खिलाड़ियों की कमाई। लिस्ट में नंबर-1 पर रियाल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर एनबीए स्टार लेबोर्न जेम्स और फिर बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। 

Created On :   25 May 2018 6:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story