विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी, ये है मेहमानों की लिस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ग्रांड रिसेप्शन पार्टी दी है। यह रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के ताज होटल के दरबार होटल में रखी गई है। इस रिसेप्शन पार्टी के लिए विरुष्का (विराट-अनुष्का) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्विटेशन दिया है। साथ ही विरुष्का ने सचिन तेंदूलकर, रवि शास्त्री, सलमान खान समेत कई दिग्गज लोगों इन्विटेशन दिया है। बता दें कि विरुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इस शादी समारोह में परिवार के ही चंद लोग शामिल हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हैं।
विरुष्का की दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी, पीएम नरेंद्र मोदी हुए शामिल, देखें VIDEO
पहली बार ससुराल पहुंची अनुष्का
गुपचुप शादी के बाद हनीमून मनाकर विराट-अनुष्का दिल्ली पहुंच चुके हैं। शादी के बाद अनुष्का और भी निखर गई हैं। वे पहली बार ससुराल पहुंची। घर के लोगों ने उनके स्वागत की तैयारियां पहले से की हुई थीं। जब अनुष्का अपने ससुराल पहुंची तो उन्होंने पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। हाथ में मैचिंग चूड़ियां पहने अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पीएम मोदी से विरुष्का की मुलाकात
बुधवार (20 दिसंबर) को विराट और अनुष्का ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्विटेशन दिया है। प्रधानमंत्री ने दोनों को शादी की बधाई दी है। पीएम की विरुष्का से मुलाकात की जानकारी पीएमओ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। इसमें लिखा गया, ”भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने दोनों को उनके विवाह के लिए शुभकामनाएं दीं।”
Captain of the Indian cricket team @imVkohli and noted actor @AnushkaSharma met PM @narendramodi this evening. The Prime Minister congratulated them on their wedding. pic.twitter.com/sFP52DCJH3
— PMO India (@PMOIndia) December 20, 2017
रिसेप्शन के बाद अफ्रीका जाएंगे विरुष्का
विराट और अनुष्का इटली से सीधे दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। अनुष्का शर्मा शादी के बाद अपना पहला नया साल पति विराट कोहली के साथ ही मनाएंगी। इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगे और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।
Created On :   21 Dec 2017 12:52 PM GMT