पत्नी अनुष्का के लिए कुछ इस तरह इजहार किया विराट ने अपना प्यार

पत्नी अनुष्का के लिए कुछ इस तरह इजहार किया विराट ने अपना प्यार

डिजिटल डेस्क, मंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा से कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं और जो नहीं भी जानते होंगे वो विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस जोड़ी के प्यार के समंदर को नाप सकते हैं। विराट पत्नी अनुष्का को लेकर अक्सर अपनी इंस्टा वॉल पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं कभी अनुष्का अपना सारा काम छोड़-छाड़ कर पति को क्रिकेट ग्राउंड में चियर करने पहुंच जाती हैं। इस जोड़ी का इस तरह से एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करना कई लोगों के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करता है। 

अब हाल में विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पपत्नी अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की और एक बेहद प्यारा सा मैसेज भी लिखा। विराट का पत्नी के प्यार इस तरह से जताना फैंस इस कदर पसंद आया कि घंटे भर में ही इसे 1,762,170 लाइक्स मिल गए। बता दें विराट ने फोटो के साथ लिखा है- "सच अ स्टनर, माई लव ऑफ लाइफ" ।

यूं तो इस न्यूली वेड जोड़ी के लाखों फैंस है, लेकिन इनका इस तरह से एक दूसरे के लिए प्यार जताना कई लोगों को अपना कायल बना रहा है। 

अनुष्का पति के साथ ही मनाएंगी बर्थडे 

पिछले साल दिसबंर में हुई शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ ज्यादा टाइम नहीं बिता पा रहे। अनुष्का जीरो और सुई-धागा की शूटिंग में बिजी हैं और विराट अभी IPL में व्यस्त हैं, लेकिन खबरों की मानें तो अनुष्का अपना बर्थडे विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का 1 मई को 30 साल  की हो जाएंगी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का अपना जन्मदिन विराट के साथ बंगलुरु में मनाएंगी। उनके बर्थडे की कोई शानदार पार्टी नहीं होगी। बस दोनों के परिवार वालों के संग डिनर होगा।

विराट और अनुष्का को एक साथ बहुत कम समय मिलता है, इसलिए उन्होंने बर्थडे के समय साथ में समय बिताने का सोचा है। अनुष्का 24 अप्रैल को बंगलुरु आ जाएंगी। बंगलुरु में करीब एक हफ्ता विराट के साथ बिताने के बाद वो जीरो की शूटिंग के लिए यूएस रवाना हो जाएंगी। वहां शूटिंग करीब डेढ़ महीने की होगी।

Created On :   21 April 2018 5:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story