विराट क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी

Virat Kohli Most searched players among cricket fans
विराट क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी
विराट क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर विराट का नाम सोशल मीडिया पर आज ट्रेंड कर कर रहा है। विराट कोहली दिन ब दिन और ज्यादा प्रसिद्ध होते जा रहे हैं। वहीं डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म सेमरश की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में पहले तीन स्थानों पर लगातार दूसरे साल तीन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है।

इनमें कोहली नंबर वन पर बने हुए हैं जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। सर्च किए गए परिणामों के अनुसार, 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर तक कोहली एक महीने में औसतन 20 लाख बार सर्च किए गए हैं। वहीं, धोनी और रोहित एक महीने में औसतन 10 लाख बार सर्च किए गए हैं। इस बीच, खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम भी 2019 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई है। 2018 में इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार सर्च की गई थी।

Created On :   5 Nov 2019 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story