अब पीएम मोदी पर बनेगी फिल्म, विवेक ओबेरॉय निभाएंगे किरदार

अब पीएम मोदी पर बनेगी फिल्म, विवेक ओबेरॉय निभाएंगे किरदार
हाईलाइट
  • फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार अभिनेता विवेक ओबेरॉय निभाएंगे।
  • ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी फिल्म बनने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पीएम पद की कहानी फिल्म के जरिए बयां की गई है। फिल्म का नाम है The Accidenta Prime Miniseter। इस फिल्म में कांग्रेस की पूर्व प्रेसीडेंट सोनिया गांधी के रोल पर काफी बवाल मच रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह की बायोपिक के साथ बाल ठाकरे पर भी फिल्म रिलीज होने वाली है। इसे बायोपिक का दौर ही कहेंगे, क्योंकि इन दो पॉलिटिशियन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार अभिनेता विवेक ओबेरॉय निभाएंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका अदा करेंगे। वहीं इस फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार होंगे। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित इस बायोपिक का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन खबर के मुताबिक फिल्म का पहला पोस्टर 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जिससे सभी को उम्मीद है कि शायद उसी दिन फिल्म के नाम का भी खुलासा हो जाए।

 

 

बता दें राज्यसभा सांसद और बॉक्सर मैरी कॉम पर साल 2017 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा अभिनीत बायोपिक बना चुके ओमंग कुमार ने "भूमि" का भी निर्देशन किया है। वहीं साल 2013 में क्रिश 3, साल 2006 में ओमकारा, साल 2002 में कंपनी और साथिया, सरीखी फिल्मों में सक्रिय रूप से काम कर चुके विवेक इस बायोपिक के लिए भी अब जोरों शोरों से तैयारी कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। इसका निर्देशन मंगेश हदावाले ने किया था। वही इस फिल्म को फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने प्रस्तुत किया था। फिल्म चलो जीते है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल जीवन से प्रेरित फिल्म थी। अब उनके जीवन पर पहली बार एक बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

 

गौरतलब है कि भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी बायोपिक को लेकर इस समय विवाद भी चल रहा है। हालांकि यह फिल्म भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की लिखी किताब पर आधारित है। ये किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के नाम से लिखी गई थी। इस फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका अभिनेता अनुपम खेर निभा रहे हैं। 

Created On :   4 Jan 2019 9:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story