भारत में जल्द लॉन्च होगी तीन सीटर SUV, Volvo XC90 Excellence

Volvo 3-seater SUV will be launch in India soon, learn features
भारत में जल्द लॉन्च होगी तीन सीटर SUV, Volvo XC90 Excellence
भारत में जल्द लॉन्च होगी तीन सीटर SUV, Volvo XC90 Excellence

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसयूवी कार सेगमेंट में विभिन्न कंपनियों द्वारा अब तक एक से बढ़कर एक शानदार कार लॉन्च गई हैं। इनमें बड़ी एसयूवी भी शामिल हैं, जिनमें अधिक पावर के साथ 7 सीटर जैसी सु​विधाएं दी गई हैं। इन सब से अलग जल्द ही एक ऐसी एसयूवी लॉन्च होने जा रही है, जो 3 सीटर होगी। यह भारत की पहली 3 सीटर एसयूवी होगी, जिसे लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी वॉल्वो इंडिया द्वारा पेश किया जाएगा। इस कार को Volvo XC90 Excellence नाम दिया गया है। 

कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है। इस कार को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि देश में अब तक तीन सीटर वाली एसयूवी कार नहीं है। 

फीचर्स
Volvo की यह कार XC90 का ही रूप होगी। इस कार में एंबियंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें एक छोटा सा फ्रिज भी दिया गया है। इस कार में वाइन ग्लास रखने के लिए भी एक खास जगह दी गई है। इस कार में ड्राइवर के साथ वाली सीट पर मिलने वाली खाली जगह को अलग तरीके से उपयोग किया गया है। इस जगह में कंपनी ने एक बॉक्स को जगह दी है, इसका उपयोग सामान रखने के लिए किया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें एक स्क्रीन भी दी गई है। इस स्क्रीन को आप काम करने की टेबल भी बना सकते हैं। वहीं फ्लिप करने पर यह स्क्रीन में बदल जाती है। इतना ही नहीं पीछे बैठने वाला पैसेंजर इस बॉक्स पर अपने पैर भी फैला सकता है। 

खास डिजाइन
इस कार को खास तरीके से ​डिजाइन किया गया है। इसमें आगे सिर्फ ड्राइवर के लिए सीट दी गई है। वहीं पीछे पैसेंजर के लिए दो सीट दी गई हैं। इसमें ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर भी ऐरोप्लेन की तरह फोल्डेबल वर्कस्टेशन दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार का निर्माण खासतौर पर कैब प्रदाता कंपनी Uber के लिए किया जाएगा। 

Created On :   12 Jan 2019 10:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story