विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न

Voting begins for Gurdaspur LS bypoll
विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न
विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ। पंजाब के गुरदासपुर में बीजेपी सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई लोकसभा सीट के लिए मतदान खत्म हो गया है। गुरदासपुर में कांग्रेस ने प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से कारोबारी स्वर्ण सलारिया को मैदान में उतारा है। आप की ओर से मेजर जनरल (रिटायर्ड) सुरेश खजूरिया चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी-अकाली गठबंधन की करारी हार के बाद अब बीजेपी के लिए यह सीट बचाना बड़ी चुनौती बन गया है।

पंजाब में चला था कैप्टन का जादू

साफ है कि 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी और बीजेपी-अकाली दल गठबंधन को मात दी थी। अब इस उपचुनाव में कांग्रेस की परीक्षा भी है और बीजेपी की साख का सवाल है। गौरतलब है कि गुरदासपुर में लगभग 15 लाख वोटर हैं, जिनमें से 7 लाख महिलाएं हैं। इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव को देखते हुए करीब 7000 पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

दरअसल विनोद खन्ना ने कांग्रेस के गढ़ पर अपनी चुनावी शुरुआत में 1998 में पांच बार के कांग्रेस सांसद सुखबंश कौर भिंडर को हराया था उन्होंने इस सीट पर 1998,1999, 2004 व 2014 में जीत दर्ज की थी।

Created On :   11 Oct 2017 4:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story