वर्धा पॉवर कंपनी के कामगारों ने गेट को जड़ा ताला, आश्वासन के बाद काम पर लौटे श्रमिक  

Wardha power company labour is on the strike, returned to work
वर्धा पॉवर कंपनी के कामगारों ने गेट को जड़ा ताला, आश्वासन के बाद काम पर लौटे श्रमिक  
वर्धा पॉवर कंपनी के कामगारों ने गेट को जड़ा ताला, आश्वासन के बाद काम पर लौटे श्रमिक  

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। वर्धा पॉवर कंपनी में एक वर्ष पूर्व निकाले गए 108 कामगारों को पुन: काम पर वापस लेने की मांग को लेकर कामगारों ने कंपनी के द्वारा को ताला लगाकर आंदोलन किया। मांग पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। साईं वर्धा पॉवर जनरेशन के कामगारों को गत वर्ष पूर्व जानकारी दिए बगैर कंपनी में प्रवेश बंदी की गई थी। अब कंपनी ने 5 सितंबर की बैठक में श्रमिकों की समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है। केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहिर की उपस्थित में बैठक होने वाली जिसमें समस्या का हल नहीं निकला तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी कामगारों ने दी है।

निर्देश के बावजूद नहीं लिया काम पर वापस
केंद्रीय गृहराज्यमंत्री के मार्गदर्शन में 10 मार्च को आयोजित बैठक में कंपनी प्रबंधन को 15 अप्रैल से 15 मई तक 3 चरणों में सभी कामगारों को काम पर वापस लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रबंधक ने प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं किया। इसलिए गुरुवार को भाजपा कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष उमेश बोढ़ेकर के नेतृत्व में वर्धा पॉवर कंपनी का गेट बंद कर कामबंद आंदोलन किया गया। इस वक्त एक भी कामगार को कंपनी के बीतर प्रवेश नहीं मिला। साथ ही वाहनों को भी जाने नहीं दिया गया। लगभग 5 घंटे तक चले आंदोलन से कंपनी प्रबंधन सकते में आ गया। आंदोलनकारियों के मांग पर अड़े रहने से पदाधिकारियों को कंपनी में चर्चा के लिए बुलाया गया।

केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहिर की उपस्थिति में होगी बैठक
आगामी 15 दिन में कामगारों को काम पर वापस लेने का आश्वासन प्रशासन ने दिया। आगामी 5 सितंबर के भीतर केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहिर की उपस्थिति में दिल्ली में होने वाली बैठक में समस्या का हल निकालने का आश्वासन कंपनी प्रबंधक ने दिया। जिसके बाद आंदोलन खत्म किया गया। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस समय भाजपा तहसील अध्यक्ष डॉ. भगवान गायकवाड़, शहराध्यक्ष सुरेश महाजन, ओम मांडवकर, नीलकंठराव काकड़े, कामगार आघाड़ी के तहसील अध्यक्ष अनिकेत नाकाड़े, कामगार आघाड़ी के शहराध्यक्ष राहुल आत्राम, राकेश तलावार, सुशील पिंपलशेंडे आदि उपस्थित थे।

Created On :   24 Aug 2018 8:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story