घट रहा जलाशयों में जलस्तर और बढ़ रहे हैं टैंकर, मराठवाड़ा में स्थिति खराब

Water level decreases in reservoirs, number of tankers increased
घट रहा जलाशयों में जलस्तर और बढ़ रहे हैं टैंकर, मराठवाड़ा में स्थिति खराब
घट रहा जलाशयों में जलस्तर और बढ़ रहे हैं टैंकर, मराठवाड़ा में स्थिति खराब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभी गर्मी दूर है पर राज्य के जलाशयों में धीरे-धीरे जलस्तर नीचे जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल नागपुर, नाशिक और पुणे विभाग के जलाशयों में 20 से  25 फीसदी कम पानी स्टाक है, जबकि अमरावती व कोकण में स्थिति संतोषजनक है। जलस्तर गिरने के साथ ही गांवों में जलापूर्ति के लिए टैंकर की संख्या बढ़ रही है। राज्य के जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बड़े, लघु व मध्यम मिलाकर कुल 3 हजार 267 जलाशय हैं। इसमे इकट्ठा पानी का इस्तेमाल, उद्योग, खेती व पेयजल के लिए किया जाता है।

पिछले साल अमरावती को छोड़ कर राज्य के अन्य इलाकों में संतोषजनक बारिश नहीं हुई, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है। सोमवार, 14 जनवरी को नागपुर विभाग के 16 जलाशयों में 22.06 प्रतिशत पानी है, जबकि पिछले साल इस वक्त यहां 26.71 प्रतिशत पानी था। इसी तरह औरंगाबाद विभाग के 45 जलाशयों में इस समय सिर्फ 15.42 फीसदी पानी है, जबकि पिछले साल इस वक्त 61.11 फीसदी पानी था। इससे समझा जा सकता है कि गर्मी के दिनों में मराठवाडा में किस कदर पानी की किल्लत होने वाली है। 

बढ़ रही टैंकर की संख्या
जलापूर्ति विभाग से मिले आकड़ों के अनुसार गांवों में जलापूर्ति के लिए टैंकर की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ानी पड़ रही है। औरंगाबाद जिले के 402 गावों में जलापूर्ति के लिए फिलहाल 504 टैंकर लगाए गए हैं। जबकि पिछले साल इस समय सिर्फ 64 गावों में जलापूर्ति के लिए 66 टैंकर लगाए गए थे। फिलहाल विदर्भ के नागपुर, वर्धा, गोंदिया,चंद्रपुर, गडचिरोली में जलापूर्ति के लिए टैंकरों की सेवा नहीं लेनी पड़ रही। बुलढाणा के 28 गांवों के लिए 27 टैंकर शुरु किए गए हैं। 

कहां कितना पानी ( बडे़ जलाशय)
विभाग     जलाशय   मौजूदा पानी स्टॉक   पिछले वर्ष का आकड़ा

नागपुर          16        22.06 प्रतिशत      26.71 प्रतिशत
अमरावती       10        37.94                 29.55
नाशिक          24        46.82                 72.67
कोकण          11         62.27                 76.26         
पुणे              35         61.52                 80.41
कुल            141        46.01                  65.34

कहां कितने टैंकर

विभाग               गांव         टैंकर
मराठवाडा           700         911
उत्तर महाराष्ट्र    444        489
प.महाराष्ट्र         135        140
अमरावती           29           28


 

Created On :   14 Jan 2019 3:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story