चंद्रयान-1 के डाटा से चन्द्रमा पर पानी का पहला नक्शा तैयार 

water map on moons surface prepared with help of Chandrayaan-1
चंद्रयान-1 के डाटा से चन्द्रमा पर पानी का पहला नक्शा तैयार 
चंद्रयान-1 के डाटा से चन्द्रमा पर पानी का पहला नक्शा तैयार 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-1 में लगे उपकरण से डाटा प्राप्त कर वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा की मिट्टी की ऊपरी सतह पर मौजूद पानी का पहला नक्शा तैयार कर लिया है। यह नक्शा भविष्य में चंद्रमा के शोध कार्य में फायदेमंद साबित होगा।

अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नासा के मून मिनरलॉजी मैपर की सहायता से जुटाए आंकड़ों से यह नक्शा तैयार किया है। इस मैपर को चंद्रयान-1 के साथ अंतरिक्ष में वैश्विक स्तर पर मौजूद पानी का पता लगाने के लिए भेजा गया था। विश्वविद्यालय में पीएचडी के एक पूर्व छात्र ने कहा, "चांद की ऊपरी सतह पर लगभग हर जगह पानी की मौजूदगी के संकेत मिले हैं, यह केवल धुव्रीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है। जैसा कि पिछली कुछ रिपोर्टों में कहा गया था।"

अध्ययन में यह भी पाया गया कि सुबह और शाम के दौरान चंद्रमा की ऊपरी सतह गीली होती है, वहीं दोपहर के दौरान यह सतह लगभग सूख जाती है। नक़्शे को बनाने वाली टीम ने बताया है कि चांद पर मौजूद पानी का नक्शा बनाना, पृथ्वी का नक्शा बनाने से काफी कठिन कार्य है। हालांकि चीन द्वारा भेजे गए उपग्रहों ने भी चन्द्रमा की तस्वीरें ली हैं, जो कि इस नक़्शे के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

Created On :   14 Sep 2017 5:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story