कन्हान से सुरंग बना तोतलाडोह डेम में पहुंचाया जाएगा पानी, 2864 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

Water will provide from Kanhan to Totladoh dam via tunnel, proposal approved
कन्हान से सुरंग बना तोतलाडोह डेम में पहुंचाया जाएगा पानी, 2864 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
कन्हान से सुरंग बना तोतलाडोह डेम में पहुंचाया जाएगा पानी, 2864 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश के चौराई बांध की वजह से महाराष्ट्र में उत्पन्न गंभीर जल संकट को दूर करने के लिए राज्य के जलसंसाधन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के लोहघोगरी के समीप कान्हान नदी से सुरंग द्वारा 10 टीएमसी पानी नागपुर के तोतलाडोह जलाशय में लाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को 2864 करोड़ की परियोजना को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। राज्य सरकार का मानना है कि यह परियोजना नागपुर व भंडारा के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। साथ ही इससे नागपुर शहर की पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा।

दरअसल चौराई बांध की वजह से पेंच नदी से तोतलाडोह बांध में पानी की आवक कम हो गई है। 2016-17 में चौराई बांध का निर्माण पूरा हुआ। तब से नागपुर-भंडारा के किसान पानी के लिए परेशान हैं, साथ ही नागपुर शहर में भी पेयजल कि किल्लत होने लगी है। चौराई बांध की वजह से महाराष्ट्र के हिस्से का 614 दस लाख घन मीटर (दलघमी) पानी कम हो गया है। 1964 में जल वितरण के लिए हुए अंतर्राज्यीय पानी करार के अनुसार महाराष्ट्र को 40 वर्षों तक 1840 दलघमी पानी मिलना चाहिए। लेकिन मिला केवल 1294 दलघमी। चौराई डैम बनने तक गत 25 वर्षों से नागपुर जिले के लिए तोतलाडोह बांध के पानी का इस्तेमाल होता था। नागपुर के लिए पेयजल व सिंचाई के लिए भरपुर पानी उपलब्ध होता था। लेकिन अब इसकी वजह से 614 दलघमी पानी कि किल्लत पैदा हो गई है।

राज्य के जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में चौराई बांध के निर्माण की वजह से महाराष्ट्र को पहले मिलने वाले 42.7 टीएमसी पानी में से अब तोतलाडोह को केवल 27 टीएमसी पानी मिल रहा। इस अंतर को पूरा करने के लिए 25 अक्टूबर 2016 को गठित समिति की सिफारिश के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस समस्या के समाधान के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए थे। मंजूर योजना का काम पूरा होने पर 118 दलघमी पानी अपेक्षित है। नागपुर शहर की जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए 2025 तक इस शहर के लिए पेयजल की मांग 250 से 300 दस लाख घन मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है।

62 किलोमीटर लंबी सुरंग से आएगा पानी 

सुरंग द्वारा कान्हान नदी से तोतलाडोह बांध तक पानी लाने के लिए 160 मीटर चौडा और 5.5 मीटर उंचा 62 किलोमीटर बोगदा बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 2019-20 में 586 करोड़, 2020-21 में 575 करोड़, 2021-22 में 574 करोड़, 2022-23 में 574 करोड़ और 2023-24 में 554 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना पर कुल 2864 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस परियोजना से तोतलाडोह के जल विद्युत परियोजना में भी उत्पादन बढ़ सकेगा।          

Created On :   27 Jun 2019 5:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story