शिवाजी की जय जयकार से गूंज उठा किला, सीएम बोले - छत्रपति के आशीर्वाद से फिर से सत्ता में आएंगे

we will come back to power with blessings of Chhatrapati - CM
शिवाजी की जय जयकार से गूंज उठा किला, सीएम बोले - छत्रपति के आशीर्वाद से फिर से सत्ता में आएंगे
शिवाजी की जय जयकार से गूंज उठा किला, सीएम बोले - छत्रपति के आशीर्वाद से फिर से सत्ता में आएंगे

डिजिटल डेस्क, पुणे। छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयघोष से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत हजारों शिवप्रेमियों की मौजूदगी में मंगलवार को शिवजयंति मनाई गई। शिवनेरी किला यह छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान है। हर साल शिवजयंति के उपलक्ष्य में यहां राज्य के कोने कोने से हजारों शिवप्रेमी आते हैं। हर साल की तरह मंगलवार को शिव जयंति के उपलक्ष्य में किले को आकर्षक फुलों से सजाया गया था। शिवप्रेमियों के हाथों में भगवा रंग के झंडे थे। कईयों ने छत्रपति शिवाजी महाराज, बाल शिवाजी, जिजामाता की वेशभूषा पहनी हुई थी। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। सुबह से ही शिवप्रेमी किले पर दाखिल होना शुरू हुआ। सुबह सात बजे जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने शिवाई देवी की शासकीय पूजा की। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अभिभावक मंत्री गिरीष बापट, ग्रामविकास मंत्री पंकजा मुंडे किले पर दाखिल हुए। उसके बाद शिव जन्म समारोह की शुरूआत की गई। बाल शिवाजी की प्रतिमा फुलों से सजाए हुए पालने में रखी गई थी। पारंपारिक वेशभूषा पहने हुए महिलाओं ने गीत गाए। साहसी क्रीड़ा प्रकारों का प्रस्तूतीकरण किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जय इस जयघोष से शिवनेरी किला गूंज उठा। समारोह के बाद पुलिस पथक ने पारंपारिक वाद्य बजाकर राष्ट्रगीत पेश किया। 

छत्रपति के आशीर्वाद से फिर से सत्ता में आएंगे 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को पुणे में कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के मूलमंत्र के अनुसार ही काम किया है। अब उनके आशीर्वाद से हम फिर एक बार सत्ता में आएंगे ऐसा ठोस विश्वास है। कोथरूड़ की विधायक मेधा कुलकर्णी द्वारा महेश विद्यालय में सरकारी योजनाओं की जानकारी देनेवाले महाशिविर का आयोजन किया गया था जिसका उद्घटन मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि फिर एक बार हमारी सत्ता आएगी ऐसा विश्वास है। 

प्रवीण गायकवाड़ हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

उधर संभाजी ब्रिगेड़ के प्रवीण गायकवाड़ कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे यह लगभग तय है। इतना ही नहीं पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए इस प्रत्याशी चयन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने भी मंजूरी दी है। बता दें कि पुणे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के अभय छाजेड़, मोहन जोशी, अरविंद शिंदे, बालासाहब शिवरकर, अनंत गाड़गील तथा संजय काकड़े इच्छुक हैं। टिकट हासिल करने के लिए इन सब में पहले से ही होड़ मची हुई है। गायकवाड़ मराठा समाज के नेता है। 

Created On :   19 Feb 2019 5:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story