नवरात्रि के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े

नवरात्रि के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े

डिजिटल डेस्क। नवरात्रि के पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।नवरात्रि में रंगों का विशेष महत्व होता है। देवी को प्रसन्न करने के लिए हर दिन के हिसाब से शुभ रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना अच्छा माना जाता है।नवरात्र के नौ दिनों में एक-एक दिन मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चन्द्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धदात्री की पूजा की जाती है।मान्यताओं के अनुसार नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में हर दिन एक अलग रंग का महत्व होता है। मां की आराधना के लिए मां के अलग-अलग रुपों के अनुसार ही कपड़ों का रंग चुनना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में काले रंग के कपड़े धारण नहीं करने चाहिए। साथ ही बिना धूले कपड़ों को पहनने से भी बचें। 

नवरात्र के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े

1. पहले दिन पहनें पीला
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से लाभ मिलता है।

2. दूसरे दिन धारण करें हरा रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ होता है।

3. तीसरे दिन पहने ग्रे कलर के कपड़े
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है, इस दिन आप ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। 

4. ओरेंज रंग का चौथा दिन करें यूज
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है, इस दिन ओरेंज केसरिया कलर के कपड़े पहन कर पूजा करें। मां कुष्मांडा मां पसंदीदा रंग नारंगी है। 

5. पांचवे दिन पहनें शांति का प्रतीफ सफेद रंग
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंद माता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।

6. लाल रंग के कपड़े पहनकर करें पूजा 
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

7. सातवें दिन चुनें नीला रंग 
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।

8. आठवें दिन पिंक कपड़ों में महागौरी की पूजा
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन पिंक रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना अच्छा माना जाता है।

9. आखिरी दिन पहनें बैंगनी रंग 
नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
 

Created On :   9 Oct 2018 10:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story