नागपुर में बदल रहा मौसम, कभी धूप तो कभी ठंड का अहसास

weather continuously changes in Nagpur,sometimes sunny sometimes coldy
नागपुर में बदल रहा मौसम, कभी धूप तो कभी ठंड का अहसास
नागपुर में बदल रहा मौसम, कभी धूप तो कभी ठंड का अहसास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। रात  में गर्मी का अहसास होने से लोग पंखे का सहारा लेते नजर आए। नमी के प्रवेश के चलते  रात के पारे ने भी लंबी छलांग मारी। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को 4.7 डिग्री बढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि यह सामान्य से 1 डिग्री अभी भी कम है।  सुबह से छाई धुंध व नमी के प्रवेश से दिन का तापमान कुछ नीचे गिरा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा।

हवा की दिशा सामान्यत: दक्षिणी बनी रही, लेकिन सुबह से ही हवा की गति बढ़ी रहने से विंड चिल्ड फैक्टर के असर से लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। सुबह से हवा 8 से 10 कि.मी. की गति से बहती रही। इससे सुबह करीब 8 बजे 14 डिग्री के तापमान में भी अहसास 10 डिग्री तक का होता रहा। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। वायरल, स्वाइन फ्ल्यू और अन्य मौसमी बीमारियों के घेरने से अस्पतालों के सामने अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है।

पलटी हवा तो फिर ठिठुरना पड़ेगा

हिमालय की वादियों में तेजी से बर्फबारी हो रही है। उत्तर भारत में वर्षा जारी है। इससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विदर्भ में फिलहाल हवा का रुख दक्षिणी या दक्षिण-दक्षिण पूर्व बना हुआ है। इसके चलते पारा ऊपर की ओर चढ़ा है। यदि हवा का बहाव पलटकर उत्तरीय होता है, तो उपराजधानी सहित विदर्भ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, वादी और उत्तरी भारत में हो रही वर्षा के चलते नमी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही है। इसके चलते 24 जनवरी तक बादलों का जत्था इस ओर आ सकता है। इससे छिटकी नमी के विदर्भ में प्रवेश के आसार हैं। इसके चलते विदर्भ के कुछ स्थानों खासकर पूर्वी विदर्भ में गरज के साथ छींटे तथा कहीं कहीं ओला गिरने की आशंका है। 

Created On :   23 Jan 2019 7:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story