मप्र के कई जिलों में जबरदस्त कोहरा, कई स्थानों पर बारिश

मप्र के कई जिलों में जबरदस्त कोहरा, कई स्थानों पर बारिश
हाईलाइट
  • देश के कई राज्यों में हुई हल्की बारिश
  • मप्र के कई जिलों में छाया जबरदस्त कोहरा
  • शिमला और उत्तराखण्ड में भारी बर्फबारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर सर्दी ने अपना कहर ढाना शुरु कर दिया है। शिमला में भारी बर्फबारी के बाद जहां कई रास्ते अब खोल दिए गए हैं, तो वहीं उत्तराखण्ड के कई हिस्सो में भारी बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हैं। देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, जिसके चलते कई स्थानों पर बारिश हुई है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी बारिश के चलते ठंडक बढ़ी है। राजधानी भोपाल में बुधवार रात हल्की बारिश कई क्षेत्रों में हुई। गुरुवार सुबह भोपाल, सागर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में जबरदस्त कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4(+1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मण्डला में दर्ज किया गया।

 



भोपाल में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखण्ड, हिमाचल और जम्मूकश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। इस बर्फबारी का असर भी विभिन्न राज्यों में दिखाई दे रहा है। हिमाचल के शिमला में 22 जनवरी को हुई हिमपात ने जनवरी महीने में सर्वाधिक बर्फबारी का नया रिकार्ड कायम किया। मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ एक दिन में हुई बर्फवारी ने जनवरी माह में इस साल पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। 

यहां बारिश का मौसम
वहीं वैष्णो देवी में कटरा सहित आसपास के हिस्सों में बुधवार को बारिश का मौसम बना रहा। कटरा में पिछले 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां भवन पर भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी जारी रही। बारिश के चलते दिन में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। यही नहीं जम्मू कश्मीर के उत्तर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के बाकी हिस्सों की तरह ही कटरा सहित वैष्णो देवी में भी पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक वैष्णो देवी में दिन के समय भी कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।

रात में गिरा रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने संभावना जताई है पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के बाद 26 जनवरी से वैष्णो देवी सहित आसपास के हिस्सों में मौसम साफ होगा। इसके बाद दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान बढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में सुधार की उम्मीद इस महीने के आखिर तक नहीं है।  
 

Created On :   24 Jan 2019 5:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story