दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश, गिरा पारा

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश, गिरा पारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी में सोमवार की मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे अंधेरा छा गया। इसके कुछ समय बाद ही दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सुबह आंधी और बारिश के कारण गाड़ियों की भी रफ्तार धीमी हो गई। सोमवार सुबह ऑफिस जाने वालों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। 

 

दिल्ली वासियों को मिली गर्मी से राहत

हालांकि जहां एक और पारा गिरने दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बिन मौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बिना मौसम की ये बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। देश के अन्य हिस्सों में भी सोमवार सुबह बारिश हुई। यूपी के आगरा में मौसम भी मौसम का ऐसा ही मिजाज दिखा। तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर बरसात भी हुई। शहर में भी तेज बारिश आने के बाद रुक गई, लेकिन बरसात के पूरे आसार बने हुए। राजधानी में 10 अप्रैल के आसपास बारिश की सम्भावना जताई जा रही थी, लेकिन 9 अप्रैल को हुई सुबह-सुबह की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।

 

 

कल से मौसम शुष्क रहने की संभावना

जानकारी के अनुसार अब 14 अप्रैल तक लोगों को गर्मी बहुत ज्यादा परेशान नहीं करेगी। हालांकि 6 अप्रैल से लगातार आंधी, तेज हवाओं के आसार बने रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से पिछले दो दिन से धूप परेशान कर रही थी। अनुमान के अनुसार 10 अप्रैल से पहले मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना के साथ साथ तापमान के 37 से 38 डिग्री तक पहुंचने आसार बताये जा रहे थे ।

 

कई इलाकों में बिजली गुल है। मथुरा के नंदगांव में भी तेज बारिश हुई। लेकिन खराब मौसम ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। इस समय किसानों की कटी हुई फसल खेतों में पड़ी हुई है। उत्तराखंड के देहरादून में भी सोमवार सुबह की शुरुआत गरज संग बारिश के साथ हुई है, मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। 

Created On :   9 April 2018 6:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story