जानिए 28 मई से 3 जून 2018 तक क्या कहता है आपका राशिफल

Weekly Horoscope: Saptahik Rashifal and Prediction by Dainik Bhaskar Hindi
जानिए 28 मई से 3 जून 2018 तक क्या कहता है आपका राशिफल
जानिए 28 मई से 3 जून 2018 तक क्या कहता है आपका राशिफल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जानिए अपनी राशि के अनुसार अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष 

सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी मंगल वर्तमान में कर्मभाव में उच्च होकर गोचर कर रहे हैं। यह समय तो आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए रोमांटिक हो सकती है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में रोमांस बरकरार रहने की उम्मीद कर सकते हैं। शुरुआत में ही बुध आपकी राशि से धन भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं जो कि आपके लिए धन लाभ के संकेत भी कर रहे हैं। हालांकि सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा का अष्टम भाव में होना आपको सेहत के प्रति सजग रहने के संकेत कर रहा है। इस हफ्ते यात्रा के दौरान सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो धन प्राप्ति के योग आपके लिए बन रहे हैं। कोई बड़ी खरीददारी करने का मन भी बना सकते हैं वैसे भाग्य स्थान में शनि चंद्रमा की युति से विषयोग भी बन रहा है। जिससे हो सकता है आपको भाग्य का अपेक्षित साथ न भी मिले। हमारी सलाह है कि अभी थोड़ा इंतजार करें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रियाओं में हिस्सा लें राहत मिलेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में कर्मभाव में चंद्रमा कार्योन्नति के संकेत कर रहे हैं। व्यवसायी जातकों के लिए भी समय लाभकारी रह सकता है।

वृषभ 

वर्तमान में बुध का परिवर्तन आपकी ही राशि में हुआ जहां सूर्य पहले से गोचर में हैं। आपकी राशि में बुधादित्य योग होने से यह समय आपके लिए लाभकारी रहने के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते आपके बातचीत करने के ढ़ंग में काफी सुधार होने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में हैं जो कि पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करते रहने का इशारा दे रहे हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। जीवन साथी के साथ यदि गत दिनों से किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं तो इस समय गिले शिकवे दूर होकर नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। इन तीन दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में आ जायेंगे सप्ताह के अंत में आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। वैसे इस पूरे सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र धन भाव में रहेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद भी कर सकते हैं।

मिथुन 

इस हफ्ते मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। कुछ ही समय में आपकी राशि के स्वामी आपकी राशि से 12वें भाव में स्थानांतरित हुए हैं जहां वे सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। इस समय आपको लाभ मिलने के आसार तो हैं लेकिन यह आपकी सूझबूझ पर निर्भर करेगा। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं व जरुरतों का ख्याल रखें। अगले दो दिन चंद्रमा छठे घर में रहेंगे। इस समय आपको दूसरों के साथ-साथ अपनी भी देखभाल करनी चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाह न रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। सप्तम भाव में शनि-चंद्रमा विषयोग बनने से दांपत्य जीवन के लिए यह समय कलह के संकेत कर रहा है। अविवाहित जातकों के लिए समय सामान्य रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं।

कर्क 

यह सप्ताह काफी लाभकारी रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में बुध के लाभ घर में आने से बुधादित्य योग बन रहा है जो कि आपके लिए लाभकारी योग बना रहा है। वहीं चंद्रमा भी सप्ताहारंभ में सुखभाव में होंगे। इस हफ्ते आपके रूके हुए कार्य आरंभ हो सकते हैं प्रयासरत रहें। व्यापार क्षेत्र में भी आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सप्ताह के अगले दो दिन चंद्रमा पंचम स्थान में रहेंगे जो कि प्रेम, शिक्षा व संतान के मामले में काफी सकारात्मक समय रहने के संकेत कर रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा रोग व शत्रु घर में शनि के साथ होने से विषयोग बना रहे हैं। इन तीन दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही पुराने शत्रुओं से भी सचेत रहें हानि पंहुचाने के प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में सप्तम चंद्रमा साथी के साथ सप्ताह के अंत में कोई खास प्रयोजन बनाने के संकेत कर रहे हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है।

सिंह 

कर्म भाव में राशि स्वामी सूर्य, बुध के साथ इस समय बुधादित्य योग बना रहे हैं। यह समय आपके लिए कार्योन्नति के संकेत कर रहा है। रोजगार से वंचित जातकों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायी जातक भी कोई नया कार्य या लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे स्थान में गोचर करेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सुख भाव में रहेंगे। इन दिनों आप सुख सुविधाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग आपके लिए बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पंचम भाव में चंद्रमा रोमांटिक लाइफ में पार्टनर से रिश्ते मधुर रहने, शिक्षा व संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बना रहे हैं लेकिन इस समय चंद्रमा व शनि की युति होने से संभव है आपको अपेक्षित परिणाम न मिलें। आपकी आशा निराशा में बदल जाए। सप्ताहांत में चंद्रमा छठे भाव में गोचररत होंगे। सप्ताहांत पर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही शत्रुओं से भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।

कन्या 

आपकी राशि से इस हफ्ते भाग्य स्थान में राशि स्वामी बुध, सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। अतीत में किए निवेश से आपको लाभ मिलने के आसार हैं। इस हफ्ते आप पर काम का दबाव कुछ अधिक रह सकता है। अपनी क्षमता को पहचानने का यह सही समय हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा धन भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगे। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आलस्य आप पर हावि रह सकता है। संभव है आप कामकाज से छुट्टी लेकर घर पर समय बिताना पसंद करें। हमारी सलाह है कि आलस्य त्याग कर कड़ी मेहनत करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा सुख भाव में शनि के साथ होने से विषयोग बना रहे हैं। इस समय आपको सुख सुविधाओं का अभाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के अंत पर पंचम चंद्रमा आपकी रोमाटिंक लाइफ के लिए रोमांचकारी रह सकते हैं। पार्टनर के साथ सप्ताहांत पर खुशनुमा लम्हे बिता सकते हैं।

तुला 


चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय आप अपने मूड में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के पहले दिन हो सकता है ऑफिस जाने का मन न करे। आपकी राशि से अष्टम भाव में बुध व सूर्य की युति बुधादित्य योग बना रही है। सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ बहसबाजी न करें मतभेद बढ़ सकते हैं। हो सकता है आप उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित हों। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा धन भाव में रहेंगे जो कि आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा सुकून दे सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा का गोचर पराक्रम भाव में शनि के साथ हो रहा है। इस समय आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन हो सकता है अपेक्षानुसार न रहें। हो सकता है कड़ी मेहनत के बावजूद आपको अपेक्षानुसार परिणाम न मिलें। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में ध्यान लगाने की आवश्यकता है। लक्ष्यों को पाने के लिए चुनौतियों का सामना तो करना पड़ेगा। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा सुख भाव में रहेंगे। सप्ताह का अंत आपके लिए मौजमस्ती भरा रह सकता है।

वृश्चिक राशि 

सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में हो रहा है। 12वां चंद्रमा होने से इस हफ्ते आपके खर्चों में बढ़ोतरी के योग दिख रहे हैं। आपकी राशि के स्वामी मंगल वर्तमान में पराक्रम भाव में उच्च होकर गोचर कर रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जावान रहेंगे। सप्तम भाव में बुधादित्य योग होने से दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर रहने के योग हैं। जो जातक संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। इस समय आप अपने स्वभाव में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि ध्यान व योग क्रियाओं के लिए भी समय निकालें राहत मिल सकती है। इसके पश्चात उत्तरार्ध के दिनों में चंद्रमा का गोचर धन भाव में रहेगा। आपके लिए सलाह है कि लेन देन के मामलों में इस समय सावधान रहें क्योंकि आपकी राशि से धन भाव में चंद्रमा शनि के साथ होने से विषयोग बन रहा है। आपके लिए सलाह है कि दान-पुण्य का कार्य करें आपको राहत मिलेगी। सप्ताहांत पर पराक्रम भाव में चंद्रमा स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

धनु 

सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा लाभ घर में होने से यह सप्ताह लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। वैसे आपकी राशि के स्वामी गुरु वर्तमान में लाभ घर में वक्री होकर गोचररत हैं इसलिये हो सकता है अपेक्षानुसार लाभ न मिले। हाल ही में बुध का परिवर्तन आपकी राशि से छठे घर में हुआ है। कार्यस्थल पर सचेत रहें आपके प्रतिस्पर्धी या आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें घर में होगा। लंबे समय से यदि घर या गाड़ी लेने के लिए प्रयासरत हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है। हो सकता है आपको इसके लिए कर्ज़ भी लेना पड़े लेकिन सुखद भविष्य के लिए इतना तो कर ही सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे जो कि आपके व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। वैसे आपकी ही राशि में शनि भी वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। शनि व चंद्रमा की युति आपके लिए विषयोग बना रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में धन भाव में चंद्रमा आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी कर रहे हैं।

मकर 

आपकी राशि से चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में कर्मभाव में गोचर करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कामकाज संबंधी दबाव वाली रह सकती है। वैसे कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को अपना हुनर दिखाने का बेहतर अवसर मिल सकता है। इस समय आपके व्यक्तिगत जीवन के अपेक्षा व्यापारिक जीवन में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही बुध आपकी राशि से पंचम भाव में होंगे। शिक्षा, संतान व प्रेम संबंधी मामलों में समय आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। भाग्य का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ स्थान में होगा। कुछ ही दिन में किए गए निवेश से आपको लाभ मिलने के योग हैं। अगले दो दिन चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में रहेंगे। 12वें भाव में शनि चंद्रमा की युति विषयोग बना रही है। आपके लिए सलाह है कि यदि किसी परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं तो पहले अच्छे से विचार विमर्श करें उसके पश्चात ही आगे बढ़ें। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे। आप अपने स्वभाव में उतार-चढ़ाव को अनुभव कर सकते हैं।

कुंभ 

सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग हैं। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। बुध का परिवर्तन आपकी राशि से सुख भाव में हुआ है। अतीत में की गई कड़ी मेहनत का फल आपको इस समय मिल सकता है। सुख भाव में बुधादित्य योग होने से आप नाम व शोहरत भी पा सकते हैं। वैसे यात्रा के दौरान आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगे। इस समय आप कार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो जातक नये कार्य का शुभारंभ करने के इच्छुक हैं उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा लाभ स्थान में आ जाएंगे जो जातक काम-काज में किसी बेहतर अवसर की तलाश में हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। वैसे शनि व चंद्रमा लाभ स्थान में विषयोग भी बना रहे हैं। इसलिये हो सकता है अपेक्षित परिणाम न भी मिले। सप्ताहांत में 12वां चंद्रमा किसी बड़ी खरीददारी के संकेत कर रहा है। जीवन साथी के साथ खरीददारी का योग भी सप्ताह के अंत में बन सकता है।

मीन 

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में रहने से सेहत को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं। पिता के साथ भी हो सकता है संबंध मधुर न रहें। इस समय आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वैसे इसी समय बुध आपकी राशि से पराक्रम भाव में सूर्य के साथ होंगे। पराक्रम भाव में बुधादित्य योग होने से आपके लिए कार्योन्नति होने के साथ-साथ धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में होगा। इन दिनों में आप खुद को सौभाग्यशाली अनुभव कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कर्मभाव में चंद्रमा के रहने से आप सप्ताह के अंत में लक्ष्य पूरे करने में व्यस्त रह सकते हैं। इन्हें पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ घर में रहेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए लाभकारी रह सकता है। 

Created On :   28 May 2018 10:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story