पश्चिम बंगाल: BJP सांसद की गाड़ी पर बम से हमला, घेरे में TMC

पश्चिम बंगाल: BJP सांसद की गाड़ी पर बम से हमला, घेरे में TMC

डिजिटल डेस्क, बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर शनिवार देर रात हमला किया गया। प्रदेश के जगद्दाल में अर्जुन सिंह की कार पर बम और ईंटें फेंकी गई। इसमें वह बाल-बाल बचें, लेकिन उनकी कार का शीशा बुरी तरह टूट गया। बता दें कि यह हमला तब किया गया, जब वह कनकिनारा से भाटपाड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के लिए अर्जुन सिंह ने सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।

 

 

अर्जुन सिंह ने कहा कि "TMC के गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके, जिसके बाद मैंने बाहर निकलकर देखा कि गणेश सिंह नाम का एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ था और वह शराब के नशे में धूत था। उसी वक्त अचानक ही मेरी कार पर बम फेंक दिया गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि "TMC लगातार उनकी हत्या की साजिश रच रही है।" इस हमले के बाद उन्होंने कहा कि "पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, लिहाजा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।"

अर्जुन सिंह पर हमले के बाद इलारे में तनाव का स्थिति बनी हुई है, लेकिन इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। इससे पहले भी उन पर नॉर्थ 24 परगना जिले में हमला हुआ था और उनकी कार के साथ तोड़फोड़ भी की गई थी।

Created On :   15 Dec 2019 4:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story