उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

Westerly winds increase cold in uttar pradesh
पछुआ हवाओं ने उत्तर प्रदेश में बढ़ाई ठंड
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

लखनऊ,8 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही शुरू है। पछुआ हवाओं से हल्की ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश और कई इलाके में हुई बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है। यहां पर चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह कोहरा भी होगा।

शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 17 डिग्री, फैजाबाद का 17 डिग्री, मेरठ का 16 डिग्री और बहराइच का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Created On :   8 Nov 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story