क्या-क्या कर गुजरते हैं लोग वर्ल्ड रिकॉड बनाने के लिए और किस हद तक: जानिए आप भी 

What do people do to make world records and to what extent: know you too
क्या-क्या कर गुजरते हैं लोग वर्ल्ड रिकॉड बनाने के लिए और किस हद तक: जानिए आप भी 
क्या-क्या कर गुजरते हैं लोग वर्ल्ड रिकॉड बनाने के लिए और किस हद तक: जानिए आप भी 
हाईलाइट
  • यज्ञ का दावा है कि इनकी जीभ दुनिया में सबसे बड़ी जीभ है और वह अपनी जीभ से पूरी नाक को ढंकते हुए अपने माथे और अपने भौएं को चाट सकते हैं।
  • यज्ञ की मानें तो वो अपनी इस कला से अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड में दर्ज करा सकते हैं।
  • यज्ञ बहादुर कटुवाल की इस कला को रिकॉर्ड कर उनका विडीयो उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और जैसे ही शेयर किया ठीक तभी से ही यज्ञ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं

डिजिटल डेस्क,नेपाल। कुछ लोग वर्ल्ड रिकॉड के लिए न जाने क्या-क्या कर डालते हैं। अगर आप से कोई पूछे कि आप अपनी जीब से अपने माथे को चाट सकते हैं क्या? तो  ऐसे में आपका जबाब क्या होगा? शायद आप यही सोचेंगे कि ऐसा भी पॉसिबल होता है क्या। तो आईए इस सवाल का जबाब देते हुए बताते हैं एक ऐसे ही अजीबो-गरीब किस्से के बारे में।

दुनिया में कई ऐसे लोग भी होते हैं जो वर्ल्ड रिकॉड बनाने के लिए किसी भी हद तक चलें जाते हैं, फिर चाहे उन्हें कुछ भी ही क्यों ना करना पड़ जाए। आज हम उन्हीं में से एक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका नाम है (यज्ञ बहादुर कटुवाल) जी हां यह युवक नेपाल की राजधानी काठमांडू से तकरीबन 400 किलोमीटर दूर मोरांग जिले का रहने वाला है। जो अपनी जीभ से माथा तक छू लेता है। यज्ञ बहादुर कटुवाल की उर्म मात्र 35 साल है। ये पेशे से एक बस ड्राईवर है। यज्ञ का दावा है कि इनकी जीभ दुनिया में सबसे बड़ी जीभ है और वह अपनी जीभ से पूरी नाक को ढंकते हुए अपने माथे और अपने भौएं को चाट सकते हैं।

यज्ञ बहादुर कटुवाल की इस कला को रिकॉर्ड कर उनका विडीयो उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और जैसे ही शेयर किया ठीक तभी से ही यज्ञ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और उनका ये विडियो तेजी से वायकल भी हो रहा है। इतना ही नहीं यज्ञ की मानें तो वो अपनी इस कला से अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड में दर्ज करा सकते हैं। यज्ञ बहादुर कटुवाल ने ये कारनामा करने के लिए पहले अपनी जीभ को बाहर निकाला और फिर अजीब सा चेहरा बनाते हुए जीभ को ऊपर भौएं की तरफ ले जाकर झुकाते हुए माथे से मिला दिया। इससे पता चलता है कि लोग सच में कुछ भी कर सकते हैं।

Created On :   12 Dec 2018 1:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story