राजकीय सम्मान के साथ शशि जी को अंतिम व‍िदाई, कई दिग्गज पहुंचे

Whole bollywood celebrity reached for shashi kapoor funeral
राजकीय सम्मान के साथ शशि जी को अंतिम व‍िदाई, कई दिग्गज पहुंचे
राजकीय सम्मान के साथ शशि जी को अंतिम व‍िदाई, कई दिग्गज पहुंचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के निधन से पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा हैं। सांताक्रूज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शशि कपूर को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तेज बारिश के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने भी अभिनेता को सलामी दी। अभिनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कई फिल्मी सितारे पहुंचे। फिल्मी पर्दे पर शशि कपूर के बड़े भाई का किरदार निभा चुके महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने पूरे परिवार के साथ उनके दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे। सैफ अली खान, करीना कपूर खान, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा, रणधीर कपूर समेत पूरा कपूर इकट्ठा हो चुका है। संजय दत्त, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, रतना पाठक शाह, शाहरूख खान, अनिल कपूर समेत कई कलाकार शशि कपूर के घर के बाहर देखे गए। 

 

 

 

शशि कपूर के निधन से देश के पीएम मोदी समेत कई नेता भी शोकाकुल हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

 

 

 

 

अभिनेता ऋषि कपूर को भी जैसे ही अपने चाचा शशि कपूर के निधन की खबर मिली वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गए। शशि कपूर के बेटे करण और बेटी संजना के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। बता दें कि बीते हफ्ते भर से ऋषि कपूर दिल्ली में लीना यादव की फिल्म राजमा चावल की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें अपने चाचा के निधन की खबर मिली, शूटिंग कैंसल कर मुंबई पहुंच गए। शशि कपूर 79 वर्ष के थे, उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में रोमांटिक आइकन के रूप में पहचान बनाई थी।

 

 

 

 

बीती शाम कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। शशि कपूर पिछले कई सालों से किडनी की जुड़ी समस्या से पीड़ित थे। शशि कपूर ने 1940 के दशक के आखिरी वर्षों में बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान कायम कर ली थी। आग 1948 और अवारा 1951 में बाल कलाकार के रूप में उनके उम्दा अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं। शशि कपूर ने 1950 के दशक में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया था।

Created On :   5 Dec 2017 5:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story