शशि कपूर की प्रेयर मीट में पृथ्वी थिएटर पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां

whole kapoor family and many celebrity reached in shashi kapoor prayer meet
शशि कपूर की प्रेयर मीट में पृथ्वी थिएटर पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां
शशि कपूर की प्रेयर मीट में पृथ्वी थिएटर पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। देश में नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी शशि कपूर के चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजली दी। पाकिस्तान के पेशावर में उन्हें प्राइड ऑफ पेशावर कहा गया। शशि कपूर के निधन के बाद प्रेयर का आयोजन पृथ्वी थिएटर में रख गया। जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची।

 

 
अभिनेता शशि कपूर के साथ फिल्मों में मुख्य महिला किरदार निभाने वाली वहीदा रहमान, रेखा और हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां उनकी शोकसभा में शामिल हुईं। शशि कपूर का "चौथा" पृथ्वी थियेटर में हुआ जिसे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में उन्होंने और उनकी पत्नी जेनिफर कपूर बनवाया था। प्रेयर मीट में सिमी ग्रेवाल भी पहुंची। बता दें कि रेखा ने शशि साहब के साथ में "सिलसिला और "उत्सव जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं हेमामालिनी "त्रिशूल और "क्रांति फिल्मों में शशिकपूर के साथ दिखाई दी थी। सिमी ग्रेवाल भी "सिद्धार्थ फिल्म में शशि के साथ अभिनेत्री के तौर पर दिखी थी।

थियेटर के अंदर शोकसभा में शशि कपूर का फोटो रखा था और उसके सामने लोगों ने मोमबत्तियां जलायीं। पीछे एक मोंटाज था जिस पर उनके लोकप्रिय दृश्य थे। प्रेयर मीट में इन अभिनेत्रियों के अलावा भी शशि कपूर के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, डिंपल कपाड़िया, जीनत अमान भी शामिल हुईं। कपूर खानदान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की। 

प्रार्थना सभा में कृष्णा राज, नीतू रणधीर, बबीता, करिश्मा, राजीव, अरमान और आदर समेत कपूर परिवार के सदस्य एकसाथ बैठे थे। पृथ्वी थिएटर में गुलजार, कबीर बेदी, प्रेम चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह, राकेश रौशन, जितेंद्र, रमेश शिप्पी, रतन पाठक शाह, सुभाष घई, संजय खान और आशा भोंसले समेत बॉलीवुद्ध के कई दिग्गज भी शामिल हुए। 

 

बचपन में ही सुर्खियों में आ गए थे शशि कपूर

शशि कपूक ने 40 के दशक में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के नाटकों में अभिनय कर वे सुर्खियों में आए थे। उन्हें 2011 में पद्मभूषण और 2015 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Created On :   8 Dec 2017 6:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story