प्रियंका ने क्यों चुनी फिल्म द स्काई इज पिंक? बताई ​वजह

Why Priyanka Chopra Chose The Film Sky Is Pink In Returning Bollywood
प्रियंका ने क्यों चुनी फिल्म द स्काई इज पिंक? बताई ​वजह
प्रियंका ने क्यों चुनी फिल्म द स्काई इज पिंक? बताई ​वजह

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं। क्योंकि वे इस फिल्म से 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सोनाली बोस ने किया है। साथ ही फिल्म् को ​खुद प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म को 25 देशों में एक साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्रमोशन की कुछ झलकियां प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालही में प्रियंका ने एक इवेंट के दौरान बताया कि उन्होंने इस फिल्म को क्यों चुना?

प्रियंका ने बताया कि ये एक ऐसी कहानी है जिससे वे काफी इंप्रेस हुईं और इसे लोगों के सामने लाना चाहती थीं। वैसे तो प्रियंका सलमान खान की फिल्म् भारत से बॉलीवुड में वापसी करने वाली थीं, लेकिन अपनी शादी के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इस बात से खफा सलमान ने कई इंटरव्यूज के दौरान प्रियंका पर तंज भी ​कसे थे। वहीं स्काई इज पिंक का हिस्सा बनकर प्रियंका खुश है। उनका कहना है कि ये फिल्म प्यार और उम्मीद के बारे में है। वे फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने अपने रोल को चैलेंजिंग बताया है।

फिल्म स्काई इज पिंका 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एक तरफ यह प्रियंका की बॉलीवुड कमबैक फिल्म् है तो वहीं जायरा वसीम की यह आखिरी फिल्म है। क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। इसके अलावा ​फरहान अख्तर भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी लंबे समय बाद एक संवेदनशील रोल में दिख रहे हैं।

Created On :   14 Sep 2019 2:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story