Wimbledon 2017 : मारिन सिलिक को हराकर फेडरर चैंपियन, 19वां ग्रैंड स्लैम किया अपने नाम

Wimbledon 2017 : federer win 8th wimbledon title
Wimbledon 2017 : मारिन सिलिक को हराकर फेडरर चैंपियन, 19वां ग्रैंड स्लैम किया अपने नाम
Wimbledon 2017 : मारिन सिलिक को हराकर फेडरर चैंपियन, 19वां ग्रैंड स्लैम किया अपने नाम

डिजिटल डेस्क। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराते हुए विंबलडन का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। फेडरर ने आठवीं बार यह खिताब जीता है। इसी के साथ उनके ग्रेंड स्लैम खिताबों की संख्या 19 हो गई है। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में उन्होंने सिलिक को 6-3, 6-1, 6-4 से हराया। अपने दूसरे ग्रेंड स्लैम खिताब पाने की कोशिश में सिलिक को निराशा हाथ लगी। इससे पहले उन्होंने 2014 में जापान के केई निशिकोरी को हराकर अमेरिकी ओपन जीता था।

मैच के पहले सेट की शुरुआत में दोनों ही खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। एक समय पर पहला सेट 2-2 से बराबरी पर था। लेकिन इसके बाद फेडरर ने दमदार खेल दिखाते हुए 6-3 से सेट अपने नाम कर लिया। मैच के दूसरे सेट में तो सिलिक बिल्कुल थके हुए दिखाई दिए। इस सेट को उन्होंने 6-1 से गंवा दिया। इसके बाद तीसरे और निर्णायक सेट में एक समय मुकाबला 3-3 से बराबरी पर था। यहां से फेडरर ने अपने अनुभव के दम पर 6-4 से सेट जीतकर आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।

Created On :   16 July 2017 3:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story