सर्दियों में अंदरुनी गर्माहट जरूरी, 'गोंद की बर्फी' में छुपा सेहत का खजाना

Winter Season Special Gond Barfi For Your Healthy Lifestyle
सर्दियों में अंदरुनी गर्माहट जरूरी, 'गोंद की बर्फी' में छुपा सेहत का खजाना
सर्दियों में अंदरुनी गर्माहट जरूरी, 'गोंद की बर्फी' में छुपा सेहत का खजाना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। तापमान में गिरावट के साथ ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना ज्यादा जरुरी सा हो गया। खुद को गर्म रखने के लिए हम गर्म कपड़े तो पहन लेते हैं, लेकिन उससे अंदरुनी गर्माहट नहीं मिल पाती। ऐसे में कुछ गर्म चीजों का सेवन जरुरी हो जाता है, जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रख सके। इसलिए हम आपको बता रहे हैं "गोंद की बर्फी" बनाने की रेसिपी, जो ठंड में आपके शरीर को गर्म रखेगी और स्वाद से भरपूर भी रखेगी।

गोंद की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए।

- 50 ग्राम गोंद 
- 100 ग्राम मखाना 
- 50 ग्राम बादाम
- 50 ग्राम काजू
- 25 ग्राम खरबूजे के बीज 
- 1 कप कद्दूकस करा हुआ सुखा नारियल 
- 1 कप घी (गोंद तलने के लिए)
- 2 कप चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर 
- 2 कप पानी

इस तरह बनाएं गोंद की बर्फी।

एक कढाई को गरम करे उसमे खरबूजे के बीज डाल के भूने जब बीज फूल जाये तो उसे बाहर निकाल ले। उसी कढाई में मखाने डाल के भून के निकाल ले। फिर कद्दूकस करा हुआ नारियल धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूने के निकाल ले। गोंद के टुकड़े अगर बहुत बड़े हो तो उसे तोड़ के थोडा छोटा कर ले। कढाई में घी डाल के गरम करे। गोंद को गरम घी में डाल के मध्यम आंच पर तले, जब गोंद फूल के बड़े हो जाये तो तुरंत कढाई से बाहर निकाल ले। गोंद बहुत जल्दी जल के कड़वा हो जाता है।

काजू, बादाम, और बीज को मिला के दरदरा पीस ले। मखाने को भी दरदरा पीस ले। गोंद को भी दरदरा पीस ले। अब एक कढाई में पानी और चीनी मिला के गरम करे, जब एक तार की चाशनी बन जाये तो चाशनी में पिसे हुए मेवे, नारियल, मखाना, गोंद और इलाइची पाउडर डाल के अच्छे से मिलाये, जब मिश्रण थोडा सूखने लगे तो गैस बंद कर दे।

एक थाली में घी लगा के चिकना कर ले। बर्फी का सारा मिश्रण थाली में डाल के गीले हाथ से या फिर कलछुल के फैला के बराबर कर दे। फिर ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट के सबको खिलाये।

Created On :   13 Nov 2019 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story