फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लाट हथियाने की कोशिश, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

With help of fake papers attempt to grab plot, filed fraud case
फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लाट हथियाने की कोशिश, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लाट हथियाने की कोशिश, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानकापुर इलाके की एक महिला का प्लाट हडपने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बना दिए। इस दस्तावेज  को एनआईटी कार्यालय में जमाकर महिला के प्लाट की कंपाउंड को तोडकर उस पर कब्जा कर लिया। पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ जब अपने प्लाट पर गई तब आरोपियों ने प्लाट पर दोबारा नहीं आने की धमकी दी। पीडिता ने इस मामले की शिकायत मानकापुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पीडिता शोभा गोपी शाहू की शिकायत पर आरोपी अजय रामप्रसाद राठी (53) विवेकांनद नगर, कुमोदिनी मेंशन, वर्धा रोड, नागपुर, अनमोल  सुनील मेश्राम  (20), सुनिल  काशीनाथ मेश्राम (48) टेका नाका नारी रोड, प्लाट नं0 57 आवले नगर, नागपुर व अन्य साथियों के खिलाफ धारा 420,465,467,468,471,341,120(ब) के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों ने पीडित महिला का मानकापुर स्थित  नेताजी को  ऑप हाउसिंग सोसाइटी  नागपुर में प्लाट नंबर  74  को हडपने का प्रयास 22 मार्च 2019 से 13 जुलाई 2019 के दरमियान किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शोभा गोपी शाहू (48) जगदीश नगर, बोरकर किराणा स्टोर्स के सामने  काटोल रोड, नागपुर  निवासी का मानकापुर थानांतर्गत मौजा गोरवाडा, प.ह. नं. 8(अ) खसरा नं. 30/02, 31/02  में नेताजी को ऑप हाउसिंग सोसाइटी नागपुर में प्लांट नं. 74 है। शोभा का आरोप है  कि आरोपी अजय राठी, अनमोल मेश्राम, सुनील मेश्राम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनके इस प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने उनके प्लाट पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। शोभा ने पुलिस को बताया कि उनके प्लाट की कंपाउंड को आरोपियों ने तोडकर उस पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने शोभा शाहू और उनके रिश्तेदारों को प्लाट पर आने से मना किया। आरोपियों ने धमकी दी कि इस प्लाट पर अगर वह नजर आई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पीडित प्लाटधारक महिला शोभा शाहू ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भी एनआईटी कार्यालय में जमा कर दिया। उक्त प्लाट का अपने नाम पर भी कराने की तैयारी में जुटे हैं। शोभा शाहू की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विश्वास में लेकर विश्वासघात- प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं करने पर शिकायत

उधर जरीपटका थानांतर्गत एक प्लाॅट विक्रेता दंपति के खिलाफ प्लाॅट खरीददार ने रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है कि उसके साथ प्लाॅट विक्रेता दंपति ने धोखाधड़ी की है। पीड़ित ग्राहक सुनील लव्हात्रे ने पुलिस के पास की गई शिकायत में बताया है कि उन्हें विश्वास में लेकर प्लाॅट विक्रेता पंकज कानफाड़े और उनकी पत्नी सुनंदा कानफाड़े ने उनके साथ विश्वासघात किया है। कानफाड़े दंपति पर सुनील ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसे लेने के बाद भी उन्हें प्लाॅट नंबर 2 खसरा नंबर 76 / 1, मौजा वांजरा , प. ह. न. 17 की 1 हजार 50 स्क्वेयर फीट की रजिस्ट्री करने में टालमटोल कर रहे हैं। इधर प्लाॅट विक्रेता पंकज कानफाड़े का कहना है कि सुनील पर 30-40 हजार रुपए बकाया था, इसलिए उन्होंने रजिस्ट्री करके नहीं दिया। उन्हें यह प्लाॅट दिलाने वाला व्यक्ति महेंद्र भी गायब हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने पंकज कानफाड़े और उनकी पत्नी सुनंदा कानफाड़े से अप्रैल 2009 में उक्त नंबर का प्लाॅट एक लाख में खरीदा था। पीड़ित का कहना है कि उसने सारी रकम दे दी थी। तब कानफाड़े दंपति ने उन्हें बिक्रीपत्र का करारनामा बनाकर दिया था। जब सुनील प्लाॅट विक्रेताओं के पास रजिस्ट्री करने के लिए कहने गया तब उससे कहा गया कि फिलहाल रजिस्ट्री बंद है। कुछ समय बाद दोबारा जाने पर कानफाड़े दंपति ने कहा कि तुमको विश्वास नहीं है तो उस जगह पर निर्माणकार्य कर सकते हो। उस समय सुनील ने उक्त नंबर के प्लाॅट की जगह पर फाउंडेशन तक निर्माणकार्य किया था। बाद में निर्माणकार्य बंद कर दिया। कुछ समय बाद जब सुनील ने उस जगह पर जाकर देखा तो वहां पर किसी और का मकान बन चुका था। जब पीड़ित ने इस बारे में कानफाड़े दंपति के पास शिकायत की तब उन्होंने देखकर बताने की बात की। बार-बार कानफाड़े दंपति उन्हें आश्वासन देते रहे। जब पीड़ित ने उनसे अपनी रकम वापस मांगी तो वह टालमटोल  करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि अब उसे प्लाॅट विक्रेताओं की ओर से धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। 

प्लाट हथियाने के लिए किया हमला

वहीं गणेशपेठ थानांतर्गत एक प्लाटधारक का प्लाट हथियाने के लिए आरोपियों ने उस पर लोहे की पाइप से हमला कर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित अरविंद रोकडे की शिकायत पर आरोपी  अफजल मिठ्ठा, अबू बकर मिठ्ठा,  हाजी आसिफ, आलम, आजम व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडित और आरोपियों के बीच  प्राॅपटी संबंधी विवाद शुरू है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके प्लाट पर जबरन अवैध कब्जा किया। उनके किरायेदार का सामान भी लेकर चले गए। जब अरविंद रोकने अपने प्लाट पर गए थे तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   14 July 2019 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story