अभिनेता ओबेराय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, खुद पर करवाया था हमला 

Woman arrested in false rape case allegation on actor Oberoi
अभिनेता ओबेराय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, खुद पर करवाया था हमला 
अभिनेता ओबेराय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, खुद पर करवाया था हमला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता करण ओबेराय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने झूठी एफआईआर दर्ज कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि मार्निंग वाक के दौरान दो मोटर साइकल पर सवार लोगों ने उस पर हमला किया था और अभिनेता के खिलाफ मामला वापस लेने की धमकी दी थी। लेकिन छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला ने खुद हमले का नाटक रचा था और आरोपियों को इसके लिए पैसे दिए थे।

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि वह 25 मई को लोखंडवाला रोड पर मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी। इसी दौरान मोटरसाइकल पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और पेपर कटर से उस पर हमला कर दिया। महिला का दावा था कि आरोपियों ने उसके ऊपर पानी फेंकते हुए तेजाब में हमले की धमकी दी साथ ही एक कागज की पर्ची उसकी ओर फेंकी जिस पर अभिनेता के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की बात लिखी हुई थी। ओशिवरा पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसे महिला के दावों पर संदेह हुआ। मामले में पुलिस ने हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि अल्तमस अंसारी नाम का एक आरोपी महिला के वकील का रिश्तेदार है। उसे महिला ने ही अपने वकील के जरिए पैसे देकर हमले की साजिश रची थी। 

इस मामले में पुलिस ने महिला के वकील अली काशिफ खान को भी गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। सीसीटीवी तस्वीरों की जांच से भी खुलासा हुआ कि हमला करने आए आरोपियों की ओर महिला ने खुद हाथ आगे बढ़ाया और वे वार कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 के तहत एफआईआर दर्ज की। सीनियर इंस्पेक्टर शैलेश पसलवाड ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
 

Created On :   17 Jun 2019 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story