ये महिला मानती है बछड़े को पूर्वजन्म का पति, कर ली शादी

woman believes a newborn calf is her husband
ये महिला मानती है बछड़े को पूर्वजन्म का पति, कर ली शादी
ये महिला मानती है बछड़े को पूर्वजन्म का पति, कर ली शादी

डिजिटल डेस्क, नामपेन्ह। आपने पुनर्जन्म की कई कहानियां सुनी होंगी और पुनर्जन्म से जुड़ी कई फिल्में भी देखी होंगी। अब पुनर्जन्म से जुड़ी यह कहानी भी सुन लिजिए। एक महिला ने पुनर्जन्म की बातों पर विश्वास करते हुए गाय के बछड़े से शादी की है। उसे लगता है कि उसके पति ने मरने के बाद बछड़े के रूप में जन्म लिया है। महिला बछड़े को अपना पति मानती है और उसके साथ एक बिस्तर पर सोती है।

इस बात पर आपको विश्वास हो या न हो, लेकिन ये सच है। कंबोडिया से ये अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर खिम हैंग नाम की महिला बछड़े को अपना पति मानती है और उसकी देखभाल करती है। 74 साल की खिम हैंग का नाम लोगों ने तब सुना जब उनकी ये हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद लोग उन्हें और उनके बछड़े पति को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।

यह है कहानी

खिम हैंग के पति की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद से महिला इस बछड़े को अपना पति मानने लगी है। खिम के मुताबिक, एक दिन उनके पति टोल खेतू की आत्मा ने बछड़े के रूप में आकर उनसे कहा कि, 'मैं तुम्हारा पति हूं।' इसके बाद खिम ने नोटिस किया कि बछड़ा उनके पास आकर उनके बाल और गर्दन को चाटता था, जिसके बाद से उन्हें विश्वास हो गया कि ये बछड़ा ही उनका पति है।

खिम ने ये भी बताया कि ये बछड़ा उनके पति की तरह ही सीढियां चढ़ता है और सबसे खास बात ये है कि वो उस बछड़े को उसी कमरे में रखती हैं, जहां वो खुद अपने पति के साथ रहती थी। वे बछड़े के साथ ही अपने बिस्तर पर सोती हैं। अपने इस बछड़े की देखभाल वे अपने पति की तरह ही करती हैं।

Created On :   24 July 2017 12:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story