मामूली विवाद पर पत्नी ने मासूम बच्चियों समेत की आत्महत्या

Woman committed suicide with innocent daughters in pune
मामूली विवाद पर पत्नी ने मासूम बच्चियों समेत की आत्महत्या
मामूली विवाद पर पत्नी ने मासूम बच्चियों समेत की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, पुणे। पति के साथ हुए मामूली विवाद के चलते महिला ने अपनी तीन छोटी बेटियों समेत कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को सांगली जिले के तासगांव स्थित वज्रचौंडे गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि सुनीता सुभाष राठौड़ (32), उसकी मासूम बेटियां आशा (4), उषा (4) तथा ऐश्वर्या (2) की मौत हो गई। राठौड़ परिवार मूल रूप से कर्नाटक स्थित विजापूर जिले के लमाणतांडा का निवासी है। सुभाष राठौड़ को तासगांव में पत्थर फोड़ने का काम मिला था। इसलिए वह परिवार के साथ तीन महिनों पहले ही तासगांव के वज्रचौंडे गांव में आया हुआ था। सुनीता और सुभाष को चार साल की आशा और उषा नामक दो जुड़वा बेटियां थीं और दो साल की ऐश्वर्या सब से छोटी बेटी थीं।

सुनीता की दो बहनें और भाई का परिवार भी इसी काम के लिए वज्रचौंडे गांव आए हुए हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण सुभाष घर पर ही था। उसकी जेब में पर्स नहीं था। इस बारे में सुभाष ने सुनीता से पूछा तब दोनों में झगड़ा हुआ। दोपहर सुभाष साले को लेकर ट्रैक्टर ठीक करवाने तासगांव गया। दोनों के जाने के बाद सुनीता तीनों बेटियों को लेकर से बाहर गईं और कुछ दूरी पर स्थित संभाजी वसंत जाधव के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुभाष दोपहर करीब चार बजे घर आया। तब सुनीता और बेटियां घर पर नहीं थीं। उसने आस पास चारों को ढूंढा लेकिन वे नहीं मिल पाईं।

शाम को कुएं के मालिक जाधव पानी की मोटर बंद करने गए तब कुएं में उन्हें चप्पल तैरती नजर आई। उन्होंने आस पास में रह रहे लोगों से कहा कि कुएं में चप्पल न फेंके। तब सुभाष को शक हुआ। उसने कुएं में जाकर देखा तो उसकी बेटी की ही चप्पल तैर रही थी। उसने तत्काल तासगांव पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू की। लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था। इसलिए सोमवार सुबह कुएं में चारों को ढूंढना शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में चारों के शव पाए गए।

Created On :   9 April 2018 6:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story