शादी की सालगिरह पर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

Woman died on anniversary, relative puts allegations on in laws
शादी की सालगिरह पर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप
शादी की सालगिरह पर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

डिजिटल डेस्क, रीवा। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को भी पकड़ लिया है। जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन महिला की शादी की सालगिरह थी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस ने बताया कि चोरहटा थाना अंतर्गत जोन्ही निवासी क्षमा सिंह की शादी तीन साल पूर्व 31 जनवरी 2016 को सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बदरांव निवासी आकाश सिंह के साथ हुई थी। बीते दिवस महिला के ससुराल वाले उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल ला रहे थे। इसके पहले की महिला अस्पताल पहुंच पाती रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाई है, वहीं महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। संजय गांधी अस्पताल परिसर में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस की समझाइस के बाद परिजन मान गए हैं।

शरीर में चोट के निशान
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हुजूर आरपी सोनी ने जांच में पाया कि महिला के शरीर में चोट के निशान हैं। महिला के शरीर को देखकर लगता है कि उसके साथ मारपीट की गई है। जांच में मामला संदेहास्पद होने की बात नायब तहसीलार द्वारा कही गई है।

बोलेरो की करते थे मांग
महिला के ससुराल वालों ने कहा कि जब से शादी हुई थी तब से ससुराल वाले दहेज के लिए मेरी बेटी को परेशान किया करते थे। कई बार तो उसके साथ मारपीट भी की गई थी। आए दिन मेरी बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसे मायके भेज देते थे। उसका पति भी कुछ नहीं करता था। महिला की सास, ससुर, पति एवं देवर ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की है।

हुआ था विवाद
बताया गया है कि गुरूवार को महिला के शादी की तीसरी सालगिरह थी। गुरूवार को ही महिला की सास उसे उसका विवाद हुआ था। दोपहर को जब उसका पति आया तो उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वालों ने उसे फांसी पर लटका दिया। फिलहाल महिला की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Created On :   1 Feb 2019 2:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story