आग में झुलसने से महिला की मौत, पति व पुत्र गम्भीर

Woman has died of fire, her husband and son are seriously injured admitted to the district hospital
आग में झुलसने से महिला की मौत, पति व पुत्र गम्भीर
आग में झुलसने से महिला की मौत, पति व पुत्र गम्भीर

डिजिटल डेस्क, सीधी। आग से जली एक महिला की जहां मौत हो गई है वहीं महिला का पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्राम शैरपुर की है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत शैरपुर निवासी राजेश सिंह की 32 वर्षीय पत्नी जयकुमारी सिंह रात 11 बजे कैरोसीन उड़ेलकर उस समय आग लगा ली जब घर के लोग भोजन कर सोने लगे थे। आग लगते ही हो हल्ला होने पर महिला का पति एवं उसका 15 वर्षीय पुत्र सतीश सिंह कमरे में पहुंच गये और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग बुझाते समय वह दोनों भी झुलस गये। इस दौरान घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गये। बताया गया है कि आग से तीनों घायल हो गये जिन्हें रात में ही उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक भर्ती कर उपचार शुरू कर दिये लेकिन महिला की हालत गंभीर होने से उसे रीवा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि महिला को रीवा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर पति राजेश ङ्क्षसह उम्र 38 वर्ष एवं पुत्र सतीश सिंह जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

अर्से से फरार पांच वारंटी किये गये गिरफ्तार 
अर्से से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध दर्ज मामले के तहत न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले के अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी चुरहट के निर्देश पर चलाये जा रहे वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत थानान्तर्गत ग्राम अमिरती निवासी भुअर उर्फ नागेन्द्रमणि पटेल पिता लल्लन उर्फ कृष्णकमल पटेल उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले कुछ वर्ष से फरार चल रहा था। इसी तरह अमिरती के ही लाला उर्फ अवधलाल पटेल पिता ललन पटेल उम्र 26 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। ग्राम पमरिया निवासी किताब बख्स पिता झगड़ बख्स उम्र 52 वर्ष एवं शेख मुन्ना पिता किताब बख्स उम्र 25 वर्ष तथा जयमुन्निशा पिता किताब बख्स उम्र 28 वर्ष निवासी पमरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियों को दर्ज मामले के तहत न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Created On :   1 Oct 2018 7:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story