शराब दुकान पर महिलाओं ने किया हमला, दौड़ा-दौड़ा कर की पिटाई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शराब दुकान पर महिलाओं ने किया हमला, दौड़ा-दौड़ा कर की पिटाई

डिजिटल डेस्क,नागपुर। चिखली बस्ती में देर रात महिलाओं ने देशी शराब की दुकान पर हमला बोल दिया। गुस्साई महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इससे अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया था। कलमना थाने में 25-30 महिला-पुरुषों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन से कई बार लगा चुकी हैं गुहार चिखली बस्ती में धार्मिक स्थल के कुछ अंतराल पर देशी शराब की दुकान है। धार्मिक स्थल पर पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं पर अक्सर शराबी फब्तियां कसते हैं और अश्लील बातें कर गाली-गलाैज करते हैं।

बस्ती की परेशान महिलाएं लंबे समय से वहां से शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही हैं। प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ महीने पहले भी दुकान में घुसकर महिलाए हंगामा कर चुकी हैं। आखिरकार मंगलवार की देर रात फिर से बस्ती की महिलाएं बड़ी संख्या में इकट्ठा हुईं और दुकान पर धावा बोल दीं। हमले में शराब की बोतलें और अन्य सामानों की तोड़फोड़ की गई। दुकान में मौजूद कर्मचारियों की दौड़ा-दौडा कर पिटाई की गई। प्रकरण में करीब 70 हजार रुपए का नुकसान होने की जानकारी दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि शराब दुकानों के सामने से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों को अक्सर कई परेशानियों का सामने करना पड़ता है। शराबियों द्वारा छींटाकशी और छेड़छाड़ की शिकायतें आए-दिन पुलिस को मिलती है, लेकिन मामला आया-गया हो जाता है। पानी जब ऊपर से जाता है तब पुलिस एक्शन लेती है, वर्ना खानापूर्ति कर दी जाती है। क्षेत्र की महिलाओं का गुस्सा इसी वजह से फूटा है।

मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं
दुकान हटाने का काम मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। आबकारी विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय इसकी अनुमति देते हैं। घटना अंतर्गत अलका मेश्राम और 25 से 30 महिला-पुरुषों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच जारी है। 
विश्वनाथ चव्हाण, थाना निरीक्षक, कलमना

Created On :   18 April 2019 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story