प्लेन में अपना अंडरवियर निकाल सुखाने लगी महिला, VIDEO VIRAL

प्लेन में अपना अंडरवियर निकाल सुखाने लगी महिला, VIDEO VIRAL

डिजिटल डेस्क। इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अलग है। यहां हर दिन हमें अजीबों-गरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं। ऐसी चीजें जिन्हें देख कई बार हम गुदगुदा उठते हैं तो कभी हम सोच में पड़ जाते हैं कि क्या वाकई ऐसे लोग दुनिया में होते हैं? या ऐसा कोई कैसे कर सकता है? ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक महिला पैसेंजर्स से भरे प्लेन में अपना अंडरवियर सुखाती नजर आ रही हैं।

प्लेन में सुखाया अंडरवियर

आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन ये सच है। इसे देखकर आपको अपना सफर याद आ गया होगा जब आपका प्लेन का कोई सफर किसी वजह से आपको याद हो फिर चाहे वो किसी बच्चे का नॉन-स्टॉप रोना हो या फिर किसी का लगातार गैस पास करना, लेकिन ऐसा शायद पहली बार ही किसी ने देखा होगा कि कोई महिला अपना अंडरवियर ही फ्लाइट में सुखाने लगी हो वो भी इस अनोखे अंदाज में जैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

क्या है ये वीडियो?

दरअसल ये वीडियो प्लेन के अंदर का जब विमान उड़ान भर चुका है। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो यूरल एयरलाइंन्स फ्लाइट का है। इस वीडियो को "The First Tula" नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है जिसमें एक महिला एसी का स्वीच ऑन कर उसमें अपना अंडरवियर सुखाने लगती है, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान हो जाते हैं, जिनमें से पीछे बैठा एक आदमी पीछे से इस वाकये को अपने फोन में कैद कर लेता है। जो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो रहा है।

गैस छोड़ने को लेकर करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिग

आपको बता दें कि हाल ही में दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। दरअसल विमान में मौजूद एक शख्य द्वारा बार-बार गैस छोड़ने की वजह से बाकी के यात्री इतने परेशान हुए कि फ्लाइट में लड़ाई शुरू हो गई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
 

Created On :   21 Feb 2018 4:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story