महिलाएं पहले, इन्हें है कई पुरुषों से विवाह की परमिशन

Women First then men, amazing Bhakshi Tribes of Meghalaya India
महिलाएं पहले, इन्हें है कई पुरुषों से विवाह की परमिशन
महिलाएं पहले, इन्हें है कई पुरुषों से विवाह की परमिशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश हो या विदेश अनोखी जनजातियों की कमी नही है। अफ्रीकी जनजातियों के बारे में तो आपने पहले भी कई बार पढ़ा है, लेकिन आज आपको यहां एक और अनोखी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं...


कर सकती हैं अनेक विवाह
इस जनजाति में महिलाएं कई पुरुषों से शादी कर सकती हैं। इनके रीति-रिवाज और परंपराएं अलग हैं, लेकिन जो भी हैं बड़ी हैरान कर देने वाली हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसी जनजाति की जहां महिलाओं को हमारे सभ्य समाज की तुलना में इतनी स्वतंत्रता है कि आप और हम कल्पना भी नही कर सकते। 

 

महिलाओं का दर्जा पहला

इसे भखासी ट्राइब्स के नाम से जाना जाता है और ये भारत के मेघालय में निवास करती हैं। यह जनजाति उन चुनिंदा जनजातियों में से एक है जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं को श्रेष्ठ दर्जा प्राप्त है। इस समाज में सारी संपत्ति पहले मां के नाम होती है और फिर सीधे बेटी के नाम पर आ जाती है। यहां महिलाओं का अच्छा-खासा वर्चस्व देखने मिलता है। आश्चर्य की बात है लेकिन यहां के पुरुष अब महिलाओं के बराबर का हक की मांग कर रहे हैं। 


बेटी के जन्म का जश्न
इस समुदाय में जितनी खुशी बेटी के जन्म होने  पर होती है। उतनी बेटे के जन्म लेने पर नही होती। बेटी के जन्म पर जश्न का माहौल होता है। जबकि बेटे के जन्म को साधारण ही माना जाता है। इनके यहां बेटियां ही सभी परंपराओं का निर्वहन करने वाली मानी जाती हैं। और निभाती भी हैं। मां के बाद पहला हक बेटी का ही होता है। जबकि उसके भाईयों को ये सभी सुविधाएं प्राप्त नहीं होेती। पिता की तुलना में मां काे श्रेष्ठ दर्जा प्राप्त हाेता है। किसी भी काम काे प्रारंभ करने से पहले मां की परमीशन जरूरी हाेती है। 

Created On :   17 Nov 2017 7:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story