राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं,सरकार हर मोर्च पर असफल

Women not sake in maharashtra, government fail to control crime
राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं,सरकार हर मोर्च पर असफल
राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं,सरकार हर मोर्च पर असफल

डिजिटल डेस्क ,नागपुर। राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस की  प्रदेश अध्यक्ष सक्षणा सलगर ने कहा है कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा की ओर से महिला सम्मान के नारे लगाए जाते हैं। लेकिन महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के मामलों को रोक नहीं पा रहे हैं। राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस की टीम ने 13 दिन तक विदर्भ का दौरा किया। महिला सुरक्षा के संबंध में महिलाओं के अलावा युवतियों से संवाद साधा। इस संवाद में कई बातें सामने आयी है। सलक्षा सलगर पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृहमंत्री भी हैं लेकिन नागपुर सहित विदर्भ में महिलाओं को समुचित सुरक्षा नहीं दे पाए हैं।

राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस की टीम ने दौरे में पाया है कि अमरावती व अकाेला के महाविद्यालय में युवतियों ने घर से बाहर निकलने में भय लगने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के गृहनगर नागपुर में भी अपराध में कमी नहीं है। कुछ दिनों से नागपुर की पहचान क्राइम कैपिटल के रूप में होने लगी है। विदर्भ ही नहीं राज्य में 5 वर्ष में महिला अत्याचार का प्रमाण बढ़ा है। महाराष्ट्र की स्थिति बिहार जैसी हो गई है। सलगर ने यह भी कहा कि महिलाओं को सुरक्षा दे पाना संभव नहीं हो तो मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री पद छोड़ देना चाहिए। भंडारा व गोंदिया जिले में दौरा करके राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री को साड़ी चोली देने की चेतावनी भी दी गई है। पत्रकार वार्ता में मनीषा काटे, पूनम रेवतकर, अलका कांबले, श्वेता मलिक , नूतन रेतवकर, आकांक्षा पवार, ईश्वर बालबुधे उपस्थित थे। 

भाजपा मना रही महिला सम्मान पर्व

बता दें कि  प्रदेश भाजपा की ओर से महिला सम्मान पर्व मनाया जा रहा है। भाजपा मानती है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिला सुरक्षा के मामले में बेहतर कार्य किया है। राज्य में महिला अत्याचार की घटनाएं कम हुई है। लिहाजा सुरक्षा प्रहरी के तौर पर मुख्यमंत्री को महिलाओं की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। रक्षाबंधन के दिन राज्य भर से 5000 राखियां मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। महिलाओं सम्मेलन में मुख्यमंत्री महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। 

Created On :   25 July 2019 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story