प्रेग्नेंसी के वक्त ना करें ये काम

women talk : Do not do these things during pregnancy period.
प्रेग्नेंसी के वक्त ना करें ये काम
प्रेग्नेंसी के वक्त ना करें ये काम


डिजिटल डेस्क । प्रेग्नेंट होना हर महिला के लिए एक बेहतरीन एहसास होता है। इस वक्त हर महिला अफना खास ख्याल रखती है। डॉक्टर की हर बात मानती है और ज्यादा से ज्यादा समय खुद के साथ बिताती हैं, लेकिन इन दिनों जरा सी भी चूक गर्भवती महिला की सेहत पर तो बुरा असर पड़ता ही है, बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। प्रेग्नेंसी के वक्त में परिवार कुछ ज्यादा ही सतर्क रहता है। हर कोई अपनी समझदारी से सलाह भी देता हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसा सलाह मिल जाती है जो होती तो सही है, लेकिन अलग-अलग मेडिकल कंडीशन के हिसाब से ठीक नहीं बैठती। ऐसा क्या सही है और क्या गलत ये समझ पाना जरा मुश्किल होता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक गर्भवती महिला को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।  

- प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रा पहनना नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे के लिए दूध बनने की प्रक्रिया पर तो कोई असर नहीं पड़ता, अलबता ये प्रक्रिया और भी सुचारु रूप से चलती है।

- गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए। ये बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। तला-भुना खाना बच्चे के मोटापे का कारण बनता है।

- प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन और कैल्शियम की गोली एक साथ न खाएं। इन्हें खाने बीच में थोड़ा समय का अंतर रखें।

 

- इस दौरान ज्यादा मीठी चीजों का सेवन न करें। ज्यादा मीठा खाने से जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

- गर्भावस्था के समय में महिलाओ को बहुत सी परेशानिया हो सकती हैं। 

- ऐसे में महिलाओ को ध्यान रखना चाहिए कि वो भारी सामान न उठाएं, पेट के बल लगकर कोई काम न करें, पैरो के भर न बैठे, झुकने से परहेज करे, ज्यादा देर तक खड़े न हों, ज्यादा एक्सरसाइज न करें। ये सब कुछ बाते हैं जिनका ध्यान गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय रखना चाहिए। 

 

- इसके आलावा आपको ऊंचाई पर चढ़ने से भी परहेज करना चाहिए।

- वहीं बहुत अधिक आराम ना करें, ये डिलीवरी के वक्त आपको परेशान कर सकता है।

 

-गर्भावस्था के समय पर कई बार महिलाओं को पट दर्द होता रहता हैं। ऐसे में कई बार जब ज्यादा दर्द हो और बार-बार ये समस्या हो रही हो तो इसे बिलकुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। आपको खास कर इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि पेट दर्द के कारण बाद में कोई समस्या न उत्पन्न हो जाए।  गर्भावस्था में कई महिलाओं को पेट दर्द की समस्या होती रहती हैं। ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Created On :   20 Jan 2018 3:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story