झारखंड के CM ने 'गुरु महोत्सव' में महिलाओं से धुलवाए पैर
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 5:33 AM GMT
झारखंड के CM ने 'गुरु महोत्सव' में महिलाओं से धुलवाए पैर
डिजिटल डेस्क,जमशेदपुर. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास एक बार फिर विवादो में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से अपने पैर धुलवाए, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सीएम दास का पैर धुलवाते एक वीडियो सामने आया।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह 7 जुलाई का हैए जब झारखंड के सीएम रघुवर दास जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में श्गुरु महोत्सवश् कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।
जब वे कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। उन पर फूल बरसाए गए। साथ ही दो महिलाओं ने पानी से उनके पैर भी धोए। कहा जा रहा है कि इस मामले में सीएम रघुवर दास को विपक्षी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
Created On :   9 July 2017 9:37 AM GMT
Next Story