मप्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री

Womens participation in public distribution system will be ensured in MP: Minister
मप्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री
मप्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री
भोपाल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, और इसके लिए बीते सात माह में खोली गईं नई राशन दुकानों में से अधिकांश के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए 1461 महिला स्व-सहायता समूहों को राशन दुकानें आवंटित की गई हैं।

तोमर ने कहा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रदेश के पांच करोड़ 46 लाख हितग्राहियों को 24 हजार 713 दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में राशन दुकान अनिवार्य रूप से खोली जाए। गत वर्ष तक प्रदेश में 5199 ग्राम पंचायतों में राशन दुकानें नहीं थीं। गत सात माह में 2499 ग्राम पंचायतों में नई दुकानें खोली गई हैं। इनमें से 1461 दुकानों के संचालन का दायित्व महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है। शेष ग्राम पंचायतों में अक्टूबर माह तक दुकानें खोली जाएंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में बीते समय में 5,199 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित की जाने वाली राशन दुकानें नहीं थीं। बीते सात माह में 2499 ग्राम पंचायतों में राशन दुकानें खोली गई हैं। इनमें से 1461 दुकानों का दायित्व महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है।

--आईएएनएस

Created On :   7 Aug 2019 9:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story