ज्ञानेश्वरी में अद्भुत वर्णन, इसके श्रवण से मिलती है सद्बुद्धि : प्रा. इंदापवार

Wonderful description in Dnyaneshwari, it comes from listening to its wisdom
ज्ञानेश्वरी में अद्भुत वर्णन, इसके श्रवण से मिलती है सद्बुद्धि : प्रा. इंदापवार
ज्ञानेश्वरी में अद्भुत वर्णन, इसके श्रवण से मिलती है सद्बुद्धि : प्रा. इंदापवार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ज्ञानेश्वरी में जो अद्भुत वर्णन किया गया है, उसके श्रवण से मनुष्य को सद्बुद्धि प्राप्त होती है। यह उद्गार बड़ा अायचित मंदिर, लकड़ापुल में  आयोजित ज्ञानेश्वरी उत्सव समारोह में प्रा.अल्का इंदापवार ने अपनी अमृतमय वाणी में व्यक्त किए। 

 ज्ञानेश्वरी उत्सव समारोह में प्रा.अल्का इंदापवार ने कहा कि इसके श्रवण से मनुष्य सद्मार्ग पर चलकर जीवनोत्थान करता है। हमारा शरीर एक हैं सभी इन्द्रियों का अधिपति जीव हैं परंतु शरीर नाशवान है। जिसकी उपज होती है उसका नाश भी होता है। जन्म मरण का चक्र चलते ही रहता है। मनुष्य कोे कभी देहाभिमान नहीं करना चाहिए। प्रकाश जोशी के अनुसार 21 नवंबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक स्वामी समर्थ भजन मंडल के भजनों का कार्यक्रम होगा और संध्या 7.30 से  रात्रि 9.30 बजे तक ह.भ.प. रवीन्द्र साधु के कीर्तन होंगे। आयोजन की सफलतार्थ दामोदरराव अयाचित, अधि. राम अयाचित, दिवाकर उर्फ बबन शास्त्री टोल, अधि. राम अयाचित, गिरीश अयाचित एवं प्रकाश जोशी आदि प्रयास कर रहे हैं।

संत ज्ञानेश्वर संजीवन समाधि समारोह का शुभारंभ

सार्वजनिक हनुमान मंदिर, रामपेठ, क्वेटा कालोनी, नवरात्र दवाखाने के पास  संत ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि समारोह का शुभारंभ हुआ जो 26 नवंबर तक धूमधाम से जारी रहेगा। इस अवसर पर नित्य संत चरित्र पर प्रवचन अहेर महाराज के श्रीमुख से जारी रहेगा। उन्होंने  संत महात्माओं की महिमा पर प्रवचन दिया कि संत-महात्मा, प्रभु को पाने के लिए बहुत बड़ा माध्यम हैं। संत महात्मा की संगत से प्रभु के दर्शन अवश्यंभावी हैं। गुरुवार 21 नवंबर को  अहेर महाराज के प्रवचनों का समय दोपहर 4 से 6 बजे तक रहेगा और संत संताजी महिला भजन मंडल के भजनों का आयोजन संध्या 7 से 9 बजे तक होगा। सफलतार्थ अध्यक्ष नितीन इटनकर, उपाध्यक्ष बंटी खोब्रागडे, सचिव शेखर इटनकर, सहसचिवत्रय रोशन मिसाल, विजय यादव, नंदू मोटघरे, कोषाध्यक्षद्वय रजत लांबट, रूपेश तेलमासरे, सहकोषाध्यक्ष रामू पिसे, चंद्रशेखर अवचट, अल्केश सेलानी, किसन वर्मा, संजय अवचट, विजय अवचट प्रयास कर रहे हैं।
 

Created On :   21 Nov 2019 6:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story