श्रमिक ही हैं मेट्रो की सफलता के शिल्पकार : डॉ. बृजेश दीक्षित 

Workers are the architect of the success of Metro: Dr. Brijesh Dixit
श्रमिक ही हैं मेट्रो की सफलता के शिल्पकार : डॉ. बृजेश दीक्षित 
श्रमिक ही हैं मेट्रो की सफलता के शिल्पकार : डॉ. बृजेश दीक्षित 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महा मेट्रो की ओर से श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में महा मेट्रो में कार्यरत श्रमिकों का प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित ने सत्कार कर नागपुर मेट्रो की सफलता के लिए उन्हे हार्दिक बधाई दी। मेट्रो हाऊस में आयोजित समारोह में श्रमिकों की कड़ी मेहनत के लिए उन्होंने जहां सराहना की, वहीं मेट्रो के निर्माण के लिए श्रमिकों को शिल्पकार की उपमा से सम्मानित किया।  

श्रमिकों के लिए विशेष तौर पर सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन से खापरी तक विशेष राइड का आयोजन किया गया। महा मेट्रो के अधिकारीयों ने मेट्रो के श्रमिकों का पुष्पगुच्छ देकर मिठाई वितरित की। मेट्रो के निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के चहेरे पर मेट्रो राइड पर पहली बार सफर करने का आनंद स्पष्ट झलक रहा था। राइड में 200 से ज्यादा श्रमिकों ने भाग लिया। तत्पश्चात मेट्रो हाऊस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक ने 2018-19 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मनित किया।
 
इस दौरान डॉ. दीक्षित ने कहा की, विषम परिस्थितियों में 24 घंटे कार्य कर श्रमिकों ने सफलता के शिखर की ओर अग्रसर किया है, सही मायने में महा मेट्रो के श्रमिक ही महा मेट्रो के शिल्पकार हैं। इस समारोह में महा मेट्रो के संचालक(परियोजना) श्री.महेश कुमार,संचालक(वित्त) श्री.एस.शिवमाथन,कार्यकारी संचालक (रिच-1) श्री.देवेंद्र रामटेक्कर, कार्यकारी संचालक (रिच-3) श्री.अरुण कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री. अनिल कोकाटे उपस्थित थे।

रिच-1 के संजू कुमार,विनोद शेंद्रे,संकेत नागदावने,मंगेश सुरणकर,आकाश खांडेकर;रिच -2  के कलियान मुरमू,हेमंत सोरन,दुर्योधन सरदार, रणजीत यादव, चंदन रीक्षायण, रिच-3 के शुभम गुप्ता,सचिन बोंडेरबावणे,सुखेन घोष, धनंजय कुमार, विकास कुमार सिंह, रिच-4 के अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, विकास सिंह, अनिल कुमार यादव, दीपक शर्मा, शेख इंनामुर रेहमान को इस अवसर पर सम्मनित किया गया। गौरतलब है कि बहुप्रतीक्षित महामेट्रो को लेकर जहां नागपुरवासी उत्साहित हैं वहीं विदर्भ के अन्य क्षेत्र के लोग भी मेट्रो से सफर करने के इच्छुक हैं। श्रमिकों की  कड़ी मदद से ही यह प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है।  

Created On :   2 May 2019 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story