उत्तर कोरिया : किम जोंग के सैनिक की आंतों से निकले हैरान करने वाले कीड़े

worms parasites removed from escaped north korean soldier
उत्तर कोरिया : किम जोंग के सैनिक की आंतों से निकले हैरान करने वाले कीड़े
उत्तर कोरिया : किम जोंग के सैनिक की आंतों से निकले हैरान करने वाले कीड़े

डिजिटल डेस्क, सोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के सैनिक इन दिनों कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को ही एक सैनिक वहां से भाग कर दक्षिण कोरिया पहुंचा। इस दौरान हुई गोलीबारी में वह सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इमरजेंसी में हैलीकॉप्टर से डॉक्टर के पास अस्पताल ले जाया गया। यहां उसके पेट से अजीब से हैरान करने वाले कीड़े मिले हैं। इन कीड़ों को देखकर डॉक्टर भी कुछ कहने से हिचकिचा रहे हैं। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ये है क्या?

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि कुपोषण की वजह से ये कीड़े मिले हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सैनिक का कद 5.6 फुट है, लेकिन उसका वजन 60 किलोग्राम है। सैनिक का इलाज कर रहे दक्षिण कोरिया के डॉक्टर ली कुक-जोंग के मुताबिक, "मैंने अपने 20 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा। उत्तर कोरियाई सैनिक की आंतों में काफी बड़ा परजीवी मिला है। यह मैंने अपने करियर में आज तक नहीं देखा है।

 

दक्षिण कोरिया के डॉक्टरों ने उत्तर कोरिया के एक जख्मी सैनिक की आंतों में से 11 इंच लंबे गोल कृमि समेत दर्जनों परजीवी निकाले हैं। सैनिक की आंत से कीड़े निकलना उत्तर कोरिया में व्याप्त कुपोषण की निशानी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी अधिकाशं गरीब देशों में पाई जाती है, जहां भोजन को सही से नहीं पकाया जाता है। उत्तर कोरिया में मानव मल खाया जाता है, शायद उसे सही से नहीं पकाया गया होगा, तभी यह परिणाम सामने आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सैनिक के नाम और रैंक को उजागर नहीं किया गया है। वह उत्तर और दक्षिण कोरिया को बांटने वाली रेखा के करीब सैन्य जीप से दक्षिण कोरिया आ गया था। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि अभी कहना बहुत जल्दी होगी कि वह ठीक होगा या नहीं। अस्पताल में उसके जख्मों के उपचार के दौरान डॉक्टरों को बड़े परजीवी मिले जो खराब पोषण और उत्तर कोरिया की सेना में खराब स्वास्थ्य को दर्शाते हैं।

Created On :   19 Nov 2017 11:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story