हर लेता है पीड़ा, क्या आप जानते हैं शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है तेल

Worship of the lord Shani Dev with the oil, Shani Dev puja vidhi
हर लेता है पीड़ा, क्या आप जानते हैं शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है तेल
हर लेता है पीड़ा, क्या आप जानते हैं शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है तेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव को तेल और तिल चढ़ाने से वे जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनि की साढ़े साती और अढ़ैया से राहत मिलती है। शनिदेव को तेल और तिल ही क्यों चढ़ाया जाता है और वे इससे क्यों प्रसन्न होते हैं। कभी इसके बारे में सोचा है। यहां आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं...

पौराणिक कथा के अनुसार 

इसका संबंध रामायण काल से है। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार शनिदेव को अपने बल पर अभिमान हो गया है और रामध्यान में मग्न बैठे हनुमानजी को युद्ध के लिए ललकारने पहुंच गए। काफी समझाने के बाद भी शनिदेव नही माने, विवश होकर हनुमानजी ने युद्ध की चुनौती स्वीकारी और शनिदेव को बुरी तरह पटक-पटक कर मारा। इस पर शनिदेव को शरीर में काफी चोट आ गई और वे दर्द से कराहने लगे। हनुमानजी ने दयावश उन्हें तेल लगाने के लिए दिया। इसे लगाते ही शनिदेव पूरी तरह ठीक हो गए। तब से शनिदेव को तेल अतिप्रिय है। जो भी उन्हें तेल अर्पित करता है उससे वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

 

Image result for shani dev oil

करें ये उपाय

-शनिदेव को तेल अर्पित करने से पहले उसमें अपना चेहरा अवश्य देखें। इससे आपके सभी कष्टों व दोषों को शनिदेव हर लेते हैं। 

-शनिदेव को तेल चढ़ाने से धन की समस्या दूर होती है। 
-विभिन्न कार्यों में आ रहीं रुकावटें दूर हो जाती हैं और सुख.समृद्धि बनी रहती है।
-जब भी शनिदेव को तेल अर्पित करें इसे उनके शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाएं, तेल पीड़ा हरने वाला बताया गया है हाथ-पैर, कान, घुटने, हड्डियों की पीड़ा तेल हर लेता है। शनिदेव की पीड़ा शांत होते ही वे भक्त की पीड़ा हरने में भी देर नही करते।

-शनिवार शनिदेव का प्रिय दिन है अाैर तेल पीड़ा को हरने वाला अतः शनिवार काे शनिदेव को तेल चढ़ाने से वे सभी तरह की पीड़ा हर लेते हैं।

Created On :   8 Dec 2017 2:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story