सूर्य पूजा का विशेष दिन 'मकर संक्रांति', इस विधि से प्राप्त करें आशीर्वाद

Worship or Surya  Puja Vidhi, Makar Sankranti and uttrayan 2018
सूर्य पूजा का विशेष दिन 'मकर संक्रांति', इस विधि से प्राप्त करें आशीर्वाद
सूर्य पूजा का विशेष दिन 'मकर संक्रांति', इस विधि से प्राप्त करें आशीर्वाद

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अघ्र्य देने और पूजन करने का अत्यधिक महत्व है। जिनका राशि स्वामी सूर्य है खासकर उनके लिए ये दिन बहुत ही महत्व का है। सिंह सूर्य की राशि मानी जाती है जिसकी वजह से इस राशि को राजकीय राशि का भी दर्जा प्राप्त है। सूर्य का रत्न माणिक्य माना गया है। जिनका सूर्य कमजोर स्थिति में है वे विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में इसे धारण कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें मकर संक्रांति के दिन करके आप सूर्यदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 


सूर्यदेव की कृपा मिलते ही मनुष्य के मान-सम्मान और तेज में वृद्धि होती है, जो उच्चपद पर बैठे हैं उन्हें विशेष स्थान मिलता है और जो प्रयासरत हैं उनके जीवन में सूर्यदेव की आभासी किरणें दैदिप्यमान करने वाली सफलताएं लेकर आता है। 


दक्षिणायन से उत्तरायण
वैसे तो शास्त्रों में बताया गया कि सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना है तो रविवार का व्रत एवं उपवास करने के साथ ही सूर्यदेव को नियमित अघ्र्य देना चाहिए, किंतु जिनके लिए ये संभव नही है वे साल के एक दिन जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं वह है मकर संक्रांति इस दिन सूर्यदेव एक बार फिर अपने पूरे तेज के साथ दर्शन देते हैं। यदि कोई व्यक्ति सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है तो वह इस दिन को सूर्यदेव की उपासना कर उन्हें प्रसन्न कर सकता है। 

 

Image result for suryadev

 

करें उनके विभिन्न नामों का जाप

सूर्यदेव को दिवाकर, भानू, अच्युत, भास्कर, आदिमध्यान्तरहितए नित्यानंद, रवि, तरूण सहित 108 नामों से भी जाना जाता है। अतः इस दिन उनके विभिन्न नामों का जाप कर सूर्यदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। क्योंकि प्रत्येक नाम का अर्थ और महत्व है। इसलिए आप अपनी मनोकामना के अनुसार भी सूर्यदेव के नामों का जाप कर सकते हैं। 


प्रिय हैं ये वस्तुएं
सूर्यदेव को लाल वस्तुएं, गुड़, तांबा, सोना आदि प्रिय हैं। इस कारण भी मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का महत्व है अतः इस दिन सूर्यदेव का पूजन करें और उन्हें प्रसाद स्वरूप ऐसी ही चीजों को अर्पित करें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावनाएं प्रबल होंगी। 

Created On :   13 Jan 2018 3:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story