CM शिवराज से मिले रिंग के किंग खली, राजनीति में आने से की तौबा

CM शिवराज से मिले रिंग के किंग खली, राजनीति में आने से की तौबा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। WWE के विश्व हैवीवेट चैम्पियन दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली सोमवार को भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। एक सवाल के जबाव में खली ने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है।

 

कुश्ती को मिले बढ़ावा


गौरतलब है कि भोपाल पहुंचे खली को अपने बीच देखकर लोगों की भीड़ लग गई। उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। इसके बाद खली मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई। इस दौरान खली ने सीएम से कुश्ती को बढ़ावा देने की बात कही। खली की इच्छा पर सीएम ने राज्य में कुश्ती को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया है। खली ने मध्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री चौहान की सराहना की।

 

khali in cm house 20171211 153921 11 12 2017

 


राजनीति में आने का विचार नहीं : खली


वहीं मीडिया से बात करते हुए खली ने एक सवाल के जबाव में कहा कि फिलहाल उनकी राजनीति में शामिल होने का कोई विचार नहीं है, लेकिन आने वाले वक्त के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि मौसम सुबह कुछ होता है और शाम को कुछ और।




सीएम ने ट्वीट कर किया धन्यवाद



विराट- अनुष्का को बधाई

वहीं क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेता अनुष्का शर्मा की शादी के सवाल पर खली ने नवदंपती को अपनी शुभकामनाएं दी।

Image result for विराट अनुष्का

Created On :   12 Dec 2017 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story