कुछ ही दिनों में होगा भाग्योदय सुबह उठते ही हाथ पर लिखें ये नाम

write these names on your in the morning, Will rise your fate
कुछ ही दिनों में होगा भाग्योदय सुबह उठते ही हाथ पर लिखें ये नाम
कुछ ही दिनों में होगा भाग्योदय सुबह उठते ही हाथ पर लिखें ये नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अधिकांश लोग यह कहा करते हैं कि उनका भाग्य खराब चल रहा है और ना जाने कब तक खराब रहेगा। बहुत परिश्रम करते हैं, कोई बुरा कर्म भी नहीं करते फिर भी उनका भाग्य साथ नहीं देता इस प्रकार की पीड़ा का लोग बखान करते हैं। वैसे तो हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कई उपाय अंकित हैं जो दुर्भाग्य को दूर भगाने में सहायता करते हैं, लेकिन तभी जब सही विधि-विधान के साथ किए जाए तो।

कठिन विधि-विधान
पुराणिक उपाय उपयोगी होते हैं और शुभ परिणाम भी देते हैं लेकिन उनका सही विधि के साथ होना आवश्यक होता है। लोग इसी बात को अनदेखा कर जाते हैं और अंत में कहते हैं कि उपाय ने अपना फल नहीं दिया। आज हम आपको भाग्य उदय करने का ऐसा ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिसमें ना तो कोई विशेष नियम धर्म है और ना ही इसमें किसी कठिन विधि-विधान का पालन करना पड़ेगा। यह उपाय सुबह-सुबह नींद खुलते ही करना है, वह भी बिस्तर पर बैठे-बैठे ही।

उपाय
आप जैसे ही सोकर सुबह उठें तो बिस्तर से नीचे उतरने से पहले ही अपने दायें हाथ से यदि लिखते समय दायें हाथ का प्रयोग करते हैं तो, अन्यथा बायें हाथ उपयोग कर सकते हैं अपने बाएं हाथ पर अपना इष्ट मंत्र या गुरु लिखें।

कहीं आप कृष्ण जी को अपना इष्ट देवता मानते हैं तो श्रीकृष्ण का बीज मंत्र अपने हाथ पर लिखें। यदि शिव जी को मानते हैं तो उनका मंत्र लिखें। इसी तरह जिस भी देवता को आप अपना इष्ट मानते हैं या उनका प्रतिदिन ध्यान करते हैं उनका मंत्र या नाम भी अपने हाथ पर लिख सकतें हैं।

आपको ऐसा करते समय किसी पेन या पेंसिल का उपयोग नहीं करना है, और अपने हाथ की अंगुलियों से ही मात्र प्रतीकात्मक तरीके से अपने दूसरे हाथ पर मंत्र को लिखना है। अब आगे हम बताने जा रहे हैं कि इस उपाय को क्यों किया जाता है और इसके पीछे का कारण क्या है?

पुराणिक मत के अनुसार हम अपने हाथों की रेखाओं में ही अपने भाग्य को पाते हैं। ये रेखायें हमारा भाग्य का लेखा-जोखा होती हैं, आप क्या पाएंगे और क्या गवा देंगे ये सब इन्हीं रेखाओं में होता है। इसलिए सुबह-सुबह के पवित्र समय में भगवान का नाम यदि इन रेखाओं पर उस परमेश्वर का नाम लिख दिया जाएगा। अब जब ईश्वर स्वयं आपके भाग्य का भाग ईश्वर बन जाएंगे तो आपके जीवन के आने वाले संकट अवश्य ही दूर हो जायेंगे। इस काम को करते समय हृदय में ईश्वर से प्रार्थना अवश्य करें, ऐसा करने से आपको सुबह-सुबह इच्छाशक्ति प्राप्त होगी और पूरा दिन अच्छा जाएगा।

Created On :   13 Dec 2018 9:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story