नवीन पटनायक की बहन ने पद्मश्री लेने से किया इंकार, कहा- अभी सही समय नहीं

Writer Geeta Mehta refuses to take Padma Shri award
नवीन पटनायक की बहन ने पद्मश्री लेने से किया इंकार, कहा- अभी सही समय नहीं
नवीन पटनायक की बहन ने पद्मश्री लेने से किया इंकार, कहा- अभी सही समय नहीं
हाईलाइट
  • ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन हैं गीता मेहता
  • लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान स्वीकार करने से किया म
  • लोकसभा चुनाव को बताया वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान स्वीकार करने से मना कर दिया है। गीता मेहता ने कहा है कि ये सम्मान लेने का सही समय नहीं है, क्योंकि आम चुनाव नजदीक हैं ऐसे में समाज के बीच गलत संदेश जाएगा। यह स्थिति मेरे और सरकार दोनों के लिए असहज हो सकती है। गीता मेहता ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्म श्री जैसे सम्मान के लायक समझा। लेकिन अफसोस के साथ मुझे इसे लेने से इनकार करना पड़ रहा है। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा।" 

बता दें कि गीता अब अमेरिका की नागरिक हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान न्यूयॉर्क से किया है। भारत सरकार द्वारा गीता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री के लिए चुना गया था। गीता ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन हैं और उन्होंने पिछले 40 बरसों के अपने साहित्यिक जीवन में कई उल्लेखनीय किताबें लिखी हैं। गीता मेहता इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। गृह मंत्रालय ने उन्हें "फॉरेनर" कैटिगरी में अवॉर्ड दिया है, जबकि सूत्रों के मुताबिक वह भारतीय नागरिक हैं और भारतीय पासपोर्ट रखती हैं। 

Created On :   26 Jan 2019 10:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story