Xiaomi ने पेश किया Mi Power Bank 2i वर्ल्ड कप स्पेशल एडिशन

Xiaomi introduced Mi Power Bank 2i World Cup Special Edition
Xiaomi ने पेश किया Mi Power Bank 2i वर्ल्ड कप स्पेशल एडिशन
Xiaomi ने पेश किया Mi Power Bank 2i वर्ल्ड कप स्पेशल एडिशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी की कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक की बैटरी कपैसिटी 10,000 mAh है। इस पावरबैंक को कंपनी ने वर्ल्ड कप 2019 को देखते हुए खास तौर पर पेश किया है। यानी कि Mi Power Bank 2i वर्ल्ड कप स्पेशल एडिशन है। बात करें कीमत की तो इसे 999 रुपए में पेश किया गया है। इस पावरबैंक को ब्लू कलर में पेश किया गया है। 

खासियत
Mi Power Bank 2i हाई-डेंसिटी लिथियम पॉलीमर बैटरियों से लैस है। नए पावर बैंक को Xiaomi की ऑफिशल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Xiaomi की यह पावरबेंक काफी दमदार है, हालांकि पावरफुल होने के साथ यह पावर बैंक 14.2mm पतला है और यह 240 ग्राम का है। खासियत यह कि ये पावर बैंक 90 पर्सेंट से ज्यादा कन्वर्जन रेट देता है। इसमें आपको लो पावर मोड भी दिया गया है, जिसे ऐक्टीवेट करने के लिए आपको पावर बटन को डबल प्रेस करना होगा।

दो डिवाइस होंगी चार्ज
Mi Power Bank 2i स्लीक एनोडाइज्ड एल्युमीनियम अलॉय बॉडी के साथ आता है। पावर बैंक का वर्ल्ड कप एडिशन पिछले साल लॉन्च किए गए स्टैंडर्ड वेरिंयट की तरह ही है। बता दें कि कंपनी ने इसके रेड और ब्लैक कलर वेरियंट पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 899 रुपए है। Mi Power Bank 2i पारबैंक वर्ल्ड कप एडिशन ड्यूल यूएसबी आउटपुट सपोट करता है। इसका मतलब ये कि इस पावरबैंक से आप एक सथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा नया Power Bank 2i टू वे फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। 

Created On :   5 Jun 2019 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story